W3Schools
Advertisement

India Wins ODI Series: शाई होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत, जानें भारत क्यों हारा सीरिज़ का आखरी मैच?

वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में शाई होप के नाबाद 162 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत को 5 विकेट से हराया। भारत ने केएल राहुल, रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की पारियों से 351 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हार के बावजूद भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
11:01 AM Oct 04, 2026 IST | Rishabh Pandey
वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में शाई होप के नाबाद 162 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत को 5 विकेट से हराया। भारत ने केएल राहुल, रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की पारियों से 351 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हार के बावजूद भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
india wins odi series  शाई होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत  जानें भारत क्यों हारा सीरिज़ का आखरी मैच
India Wins ODI Series

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 5 विकेट से मात दे दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में ही 352 रन का टारगेट हासिल कर लिया।

Advertisement

इस जीत के सबसे बड़े नायक वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप रहे। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 143 गेंदों पर नाबाद 162 रन बनाए और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाकर लौटे। होप की पारी में 17 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, वहीं वनडे क्रिकेट में यह वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है। हालांकि, तीसरे मैच में हार के बावजूद भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

India Wins ODI Series: चोट के कारण मैदान से बाहर हुए ज्वेल एंड्रयू

Jewel Andrew's Injury
Jewel Andrew's Injury (Source: Google)

352 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। फील्डिंग के दौरान मेन सलामी बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू चोटिल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। फिर वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके, जिसके बाद कप्तान शाई होप ने खुद ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। वहीं पिछले मुकाबले में शतक लगाने वाले जॉन कैंपबेल इस मैच में ज्यादा देर नहीं टिक सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद होप ने आमिर जंगू के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया।

Advertisement

होप और जंगू ने संभाली पारी

Shai Hope's Performance
Shai Hope's Performance (Source: Google)

शाई होप और आमिर जंगू ने दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की अहम पार्टनरशिप की। जंगू ने अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 67 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि जंगू के आउट होने के बाद शरफेन रदरफोर्ड भी 25 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 30 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 206 रन पर 3 विकेट था। इस सिचुएशन में भारत के पास मुकाबले में वापसी का अच्छा मौका दिखाई दे रहा था।

कीमो पॉल ने दिया कप्तान का साथ

Kemo Paul Performance From West Indies
Kemo Paul Performance From West Indies (Source: Google)

इसके बाद गेंदबाजी ऑलराउंडर कीमो पॉल ने शाई होप का बेहतरीन साथ दिया। दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज की उम्मीदों को जिंदा रखा। पॉल ने महज 35 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे। पॉल के आउट होने के बाद मैथ्यू फॉर्ड भी सिर्फ 7 रन बना सके। 44वें ओवर में जब वेस्टइंडीज का स्कोर 290 रन पर 5 विकेट हुआ, तब मुकाबला भारत के पक्ष में जाता हुआ नजर आने लगा। हालांकि, शाई होप ने दूसरे छोर पर मोर्चा संभाले रखा और लगातार रन बनाते रहे।

होप ने पलटा पूरा मैच

Shai Hope Batting
Shai Hope Batting (Source: Google)

वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचाने में गुडाकेश मोती ने भी कप्तान का शानदार साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कोई और सफलता नहीं लेने दी। आखिरकार वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गुडाकेश मोती 14 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। दूसरी ओर, शाई होप 143 गेंदों पर 162 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 17 चौके और 3 छक्के शामिल थे। होप की इस शानदार पारी ने न सिर्फ वेस्टइंडीज को जीत दिलाई, बल्कि टीम को वनडे इतिहास का उसका सबसे बड़ा रन चेज भी कराया।

भारत ने खड़ा किया था 351 रन का बड़ा स्कोर

Team India Score
Team India Score (Source: Google)

इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। केएल राहुल ने नाबाद 129 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 92 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 57 रनों का अहम योगदान दिया। हालांकि, शुभमन गिल सिर्फ 1 रन और विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बावजूद भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत इस मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर सका, लेकिन शुरुआती दो मैच जीतने के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से उसके नाम रही।

Read More: India Flat Pitch Problem: गुवाहाटी की पिच पर उठे सवाल, गौतम गंभीर समेत कई फैंस हुए निराश

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×