W3Schools
Advertisement

Team India At Asian Games 2026: खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा 5-स्टार होटल, BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई वजह

एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने जापान जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 5-स्टार होटल की सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्था ही स्वीकार करनी होगी। राजीव शुक्ला का बयान: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि भले ही होटल 5-स्टार नहीं हैं, लेकिन खिलाड़ियों के रहने की अच्छी व्यवस्था की गई है और उन्हें अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे। व्यवस्था और शेड्यूल: यह व्यवस्था एशियन गेम्स समिति, भारतीय ओलंपिक संघ और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर की है, जबकि महिला टीम का अभियान 17 सितंबर और पुरुष टीम का 24 सितंबर से शुरू होगा।
04:03 PM Sep 09, 2026 IST | Rishabh Pandey
एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने जापान जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 5-स्टार होटल की सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्था ही स्वीकार करनी होगी। राजीव शुक्ला का बयान: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि भले ही होटल 5-स्टार नहीं हैं, लेकिन खिलाड़ियों के रहने की अच्छी व्यवस्था की गई है और उन्हें अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे। व्यवस्था और शेड्यूल: यह व्यवस्था एशियन गेम्स समिति, भारतीय ओलंपिक संघ और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर की है, जबकि महिला टीम का अभियान 17 सितंबर और पुरुष टीम का 24 सितंबर से शुरू होगा।
team india at asian games 2026  खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा 5 स्टार होटल  bcci के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई वजह
Indian Team In Asian Games

एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है, जिसमें पार्टिसीपेट करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम भी जापान जाएगी। आमतौर पर जब टीम इंडिया किसी विदेशी दौरे पर जाती है, तो उसके ठहरने के लिए फाइव-स्टार होटल्स का इंतज़ाम होता है। हालांकि, इस बार एशियाई खेलों के दौरान खिलाड़ियों को फाइव-स्टार सुविधा नहीं मिलेगी। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ किया है कि आयोजकों की तरफ से जैसी भी व्यवस्था की जाएगी, भारतीय खिलाड़ियों को वही एक्सेप्ट करना होगा।

Advertisement

फाइव-स्टार होटल की सुविधा नहीं

Rajeev Shukla On Indian Team In Asian Games
Rajeev Shukla On Indian Team In Asian Games (Source: Google)

इंडियन टीम की विदाई (सेंड-ऑफ) सेरेमनी के दौरान राजीव शुक्ला ने कहा कि, "आयोजक जो कुछ भी एवेलेबल करा रहे हैं, खिलाड़ी वहीं ठहरेंगे। हम लगातार इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि वहां खिलाड़ियों को कैसी सुविधाएं मिल रही हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। हालांकि वे फाइव-स्टार होटल तो नहीं हैं, लेकिन रहने के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की गई है।"

Advertisement

क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल

Schedule For Indian Team Cricket Matches
Schedule For Indian Team Cricket Matches (Source: Google)

एशियन गेम्स में वुमेन क्रिकेट मुकाबले 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे, जबकि मेन्स टीम 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच एक्शन में नजर आएगी। इंडियन वुमेन टीम का क्वार्टरफाइनल मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ होगा, वहीं मेन्स टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी। राजीव शुक्ला ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे बताया कि हमारे पास वहां की अरेंजमेंट की तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वह एक अच्छी जगह है। खिलाड़ियों को वहीं रहना होगा, वरना उनके लिए ओसाका या टोक्यो में ठहरने का इंतजाम करना पड़ता, जो कि नागोया से काफी दूर हैं।

Advertisement

किसने की है ठहरने की व्यवस्था?

ACC Management For Indian Team
ACC Management For Indian Team (Source: Google)

राजीव शुक्ला ने यह भी जानकारी दी कि भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे और उन्हें रूम शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जबकि पहले के इतिहास में अक्सर दो क्रिकेटर एक ही कमरा शेयर किया करते थे। क्रिकेटरों के ठहरने का यह इंतज़ाम एशियन गेम्स आयोजन कमिटी, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर किया है।

इससे पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अधिकारियों ने जापान का दौरा किया था, जिन्हें वहां के ड्रेसिंग रूम, पिच और मैदान को लेकर कुछ आपत्तियां थीं। हालांकि, आयोजकों द्वारा उन कमियों को सुधारने के बाद ACC सभी अरेंजमेंट से पूरी तरह सेटिस्फाई है।

Read More: लंदन की सड़कों पर साथ दिखे Virat-Anushka, क्या बेटे अकाय को छोड़ने जा रहे थे स्कूल?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×