IPL 2027 Auction: तीन साल बाद भारत लौटेगा IPL Auction, जानें कहां होगा ऑर्गनाइज़?
इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगातार तीन साल तक विदेशों में ऑर्गनाइज़ होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का ऑक्शन एक बार फिर भारत वापस लौट रहा है। आईपीएल 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन इस साल दिसंबर में गोवा के अंदर आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले साल 2023 में कोच्चि ने आखिरी बार देश में इस आयोजन को होस्ट किया था।
IPL 2027 Auction: खास बातें और बड़े बदलाव

पिछले कुछ सालों से अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में वेडिंग सीजन होने की वजह से ऑक्शन विदेशों में कराने पड़े थे। हालांकि, इस बार मिनी ऑक्शन होने के कारण इसे वापस भारत लाया गया है। बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने गोवा में ऑक्शन होने की पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी तक कोई तारीख और होटल के नाम की अनाउंस नहीं किए गए हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल 2027 के इस मिनी ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी का पर्स बढ़ाकर 130 करोड़ रुपये तक किए जा सकते है। ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो में हलचल तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत (15 करोड़ रुपये) और कुलदीप यादव (13.5 करोड़ रुपये) को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हो चुकी है।
कोचिंग और कप्तानी में फेरबदल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड टीम के हेड कोच बनने के बाद, अब जहीर खान को सीएसके का नया हेड कोच बनाया गया है। वहीं, अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को भी एक नए कप्तान की तलाश है।

Join Channel