For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

M.S. Dhoni की पाकिस्तानी खिलाड़ी से तुलना करने पर भड़के Harbhajan Singh

11:38 AM Jul 20, 2024 IST | Pragya Bajpai
m s  dhoni की पाकिस्तानी खिलाड़ी से तुलना करने पर भड़के harbhajan singh

पाकिस्तानी पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर मोहम्मद रिजवान की तुलना भारत के महान कप्तान और विकेटकीपर M.S. Dhoni से की है। इस पोस्ट को देखने के बाद Harbhajan Singh ने पाकिस्तानी पत्रकार की जमकर क्लास लगाई है। हरभजन ने इस तुलना को बकवास बताया है। हरभजन ने हालांकि माना है कि रिजवान अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन धोनी के मुकाबले वह कहीं नहीं टिकते।

HIGHLIGHTS

  • पाकिस्तानी पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर मोहम्मद रिजवान की तुलना भारत के कप्तान M.S. Dhoni से की 
  • इस पोस्ट को देखने के बाद हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार की जमकर क्लास लगाई है
  • हरभजन ने इस तुलना को बकवास बताया है

पाकिस्तान के पत्रकार ने की मोहम्मद रिज़वान से धोनी की तुलना

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के एक पत्रकार की जमकर फटकार लगाई है। पाकिस्तानी पत्रकार ने मोहम्मद रिजवान की तुलना भारत के दो बार के विश्व विजेता कप्तान, बेहतरीन फिनिशर और महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से की थी। इसको लेकर हरभजन सिंह आग बबूला हो गए और सरेआम इस पत्रकार की क्लास लगा डाली। हरभजन ने जैसे ही पाकिस्तानी पत्रकार की एक्स पर की गई पोस्ट देखी वैसे ही इसका जवाब दिया। हरभजन ने माना कि रिजवान बेहतरीन प्लेयर हैं लेकिन धोनी से उनकी तलुना को उन्होंने बकवास बताया। हरभजन ने कहा कि रिजवान कहीं से कहीं तक धोनी के बराबर नहीं हैं।

Harbhajan Singh ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान के पत्रकार फरीद खान ने एक्स पर धोनी और रिजवान की एक फोटो लगाकर लिखा, "एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान, दोनों में से कौन बेहतर है? ईमानदारी से बताइए।" इस पोस्ट को देख कर हरभजन सिंह अपने आप पर काबू नहीं रख सके और पाकिस्तानी पत्रकार के इस सवाल को पूरी तरह से खारिज कर दिया। हरभजन ने लिखा, "आजकल आप फूंक रहे हैं? क्या बकवास सवाल है। भाइयों इसको बताओ। धोनी बहुत आगे है रिजवान से। अगर आप रिजवान से भी पूछेंगे तो वो भी आपको ईमानदारी से इसका जवाब देगा। मुझे रिजवान पसंद है। वह एक अच्छा प्लेयर है और इंटेंट के साथ खेलता है। लेकिन ये तुलना गलत है। धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर-1 है। विकेट के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं है।"

धोनी की तुलना किसी से नहीं

धोनी अभी तक इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में भी नंबर-1 बनी। धोनी की गिनती दुनिया के महान फिनिशरों में भी होती है। उन्होंने कई ऐसी स्थितियों में से मैच निकाला है जहां से टीम की हार तय लग रही थी। विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती दुनिया ने देखी है। उनकी बिजली सी रफ्तार के आगे कई बल्लेबाज धराशायी हुए हैं। धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन वह आईपीएल में खेलते हैं और यहां अभी भी बेहतरीन विकेटकीपिंग, फिनिशर वाला दम देखा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pragya Bajpai

View all posts

Advertisement
×