W3Schools
Advertisement

IPL 2027 Auction: क्या मोहम्मद आमिर पर लगेगी बोली? सामने आई बड़ी वजह

04:33 PM Aug 05, 2026 IST | Anjali Maikhuri
ipl 2027 auction  क्या मोहम्मद आमिर पर लगेगी बोली  सामने आई बड़ी वजह
Mohammad Amir in IPL 2027

Mohammad Amir in IPL 2027: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की संभावनाओं को लेकर सुर्खियों में हैं, क्योंकि अब उनके लिए भारतीय मूल की क्रिकेट लीगों में खेलने का रास्ता खुल सकता है।

Advertisement

साल 2008 से पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर IPL और भारत से जुड़ी लीगों में खेलने पर रोक है। इतना ही नहीं, वे IPL ऑक्शन के लिए अपना नाम भी दर्ज नहीं करा सकते। हालांकि, मोहम्मद आमिर का मामला अब अलग माना जा रहा है।

Advertisement

Mohammad Amir in IPL 2027

Mohammad Amir in IPL 2027
Mohammad Amir in IPL 2027 (Source : Social Media)

मोहम्मद आमिर अब ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर चुके हैं। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया में उन्हें अब इंग्लैंड से जुड़े खिलाड़ी के रूप में माना जाता है। यही वजह है कि वह IPL 2027 के ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराने के पात्र हो सकते हैं। अगर किसी फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें खरीद लिया, तो भारतीय मूल की टी20 लीगों में उनके खेलने का रास्ता भी खुल सकता है।

Advertisement

हालांकि, मोहम्मद आमिर सिर्फ अपनी क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि अपने करियर से जुड़े विवादों और पाकिस्तान से उनके पुराने संबंधों को लेकर भी लगातार चर्चा में रहे हैं। यही वजह है कि किसी भी फ्रेंचाइज़ी के लिए उन्हें खरीदना एक बड़ा चर्चा का विषय बन सकता है। ऐसे में कई टीमें इस पूरे मामले से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझ सकती हैं।

क्या IPL 2027 ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइज़ी की पसंद बनेंगे मोहम्मद आमिर?

IPL 2027 Auction
IPL 2027 Auction (Source : Social Media)

फिलहाल मोहम्मद आमिर इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' लीग में स्थानीय खिलाड़ी (लोकल प्लेयर) के तौर पर खेल रहे हैं। ऐसे में अगर वह अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलते हैं, तो उन्हें विदेशी खिलाड़ी (ओवरसीज़ प्लेयर) माना जाएगा।

यही वजह है कि अब पूरा समीकरण बदल चुका है। जो खिलाड़ी कभी पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलता था, वही अब अपनी ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर IPL में खेलने की पात्रता हासिल कर सकता है।

Mohammad Amir
Mohammad Amir

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या IPL 2027 के ऑक्शन में कोई फ्रेंचाइज़ी मोहम्मद आमिर पर दांव लगाने का जोखिम उठाएगी? या फिर नियम भले ही उनके लिए रास्ता खोल दें, लेकिन टीमें उनसे दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझेंगी?

इस सवाल का जवाब तो ऑक्शन के दिन ही मिलेगा। लेकिन एक बात तय है कि अगर IPL 2027 के ऑक्शन की सूची में मोहम्मद आमिर का नाम शामिल होता है, तो वह पूरे इवेंट की सबसे चर्चित कहानियों में से एक होगा।

Also Read: DPL 2026: हिम्मत सिंह के अनोखे रन आउट ने मचाई सनसनी, आखिरी गेंद पर किस्मत ने पलट दिया मैच

Advertisement
Author Image

Anjali Maikhuri

View all posts

Advertisement
Advertisement
×