‘हुक्का पीकर आता हूं’- एक बार फिर MS Dhoni के हुक्के ने खींचा सबका ध्यान, ऋषभ पंत के साथ वायरल हुई वीडियो
इंडियन क्रिकेट जगत के दो बड़े सितारे एमएस धोनी और ऋषभ पंत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों क्रिकेटर्स कुछ लोगों के साथ एक कमरे में नजर आ रहे हैं। माहौल को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह दोस्तों की पर्सनल महफिल है। हालांकि, वीडियो कहां का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल पाई है।
वीडियो में धोनी और पंत के साथ करीब 6-7 लोग दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में सभी साथ मिलकर ग्रुप फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। इसके बाद लोग अलग-अलग हो जाते हैं और बातचीत करते दिखाई देते हैं। वहीं कमरे में एक टेबल पर कुछ ड्रिंक्स भी रखी हुई नजर आ रही हैं।
पंत के साथ नजर आए धोनी
Dhoni never beating the allegations 😭
When Pant said, “Mahi bhai, edhar aao.”
Dhoni: “Rukk… Hukka peeke aata hu.” 💨
- Dhoni & Pant chilling with their friends in London. 🫣 pic.twitter.com/myPw4bjQF9
— ONE7 (@17pixles) September 2, 2026
वीडियो के एक पार्ट में ऋषभ पंत सोफे पर लेटे हुए दिखाई देते हैं। इसी दौरान एमएस धोनी उनके पास बैठे नजर आते हैं और पंत की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो का यह पार्ट भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसके बाद पंत अपने दोस्तों को आवाज लगाते हैं। धोनी भी वहां वापस आते हैं और पंत के साथ बैठे एक इंसान के पैर छूते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान धोनी की एक बात रिकॉर्ड हो जाती है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चाएं लगातार तेज कर दी है।
‘दादा, हुक्का पीकर आता हूं’ ने मचाई चर्चा

वायरल क्लिप में धोनी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “दादा, हुक्का पीकर आता हूं।” उनकी इस बात के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, धोनी और हुक्का को लेकर चर्चा कोई नई बात नहीं है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथ खेल चुके जॉर्ज बेली भी धोनी के हुक्का सेशन का जिक्र कर चुके हैं। इसके अलावा धोनी की कुछ पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं, जिनमें उनके पास हुक्का दिखाई दिया था।
वायरल वीडियो के बाद पुराने पोस्ट भी चर्चा में

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने धोनी की पुरानी तस्वीरों के साथ-साथ ऋषभ पंत से जुड़े पुराने पोस्ट भी खंगालने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने पंत के उस पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के चीफ मीनिस्टर पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में दोनों घटनाओं को जोड़ते हुए लिखा कि शायद पंत ने वह पोस्ट इसी पार्टी के बाद किया होहा। हालांकि, यह महज सोशल मीडिया यूजर्स की अटकल और मजाक है।
फैंस ने किया धोनी का बचाव

वीडियो वायरल होने के बाद जहां कुछ लोग धोनी को उनकी हुक्का वाली बात को लेकर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं बड़ी तादात में फैंस उनके सपोर्ट में भी सामने आए हैं। धोनी का बचाव करने वाले फैंस का कहना है कि वह इंडियन क्रिकेट टीम को कई बड़ी अचीवमेंट्स दिला चुके हैं। उन्होंने भारत को कई जरूरी टूर्नामेंट्स और ट्रॉफियां जिताई हैं और अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फैंस का तर्क है कि धोनी अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं, यह उनका पर्सनल मैटर है और जब तक किसी नियम या कानून का उल्लंघन नहीं हो रहा, तब तक उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठाना सही नहीं है।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर यह साफ नहीं है कि इसे कब और कहां शूट किया गया था। ऐसे में वीडियो के बेस पर किसी नतीजे तक पहुंचने के बजाय ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करना ही सही होगा।
Read More: Hardik Pandya की वापसी पर फिर लगा ब्रेक, क्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होंगे ये स्टार ऑलराउंटर?

Join Channel