India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

MS Dhoni ने अपने लंबे बालों के राज़ का किया खुलासा

01:34 PM Dec 28, 2023 IST
Advertisement

सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को आज भी MS Dhoni के लंबे बाल याद होंगे, MS Dhoni ने जब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था तब उनके बाल लंबे हुआ करते थे। साल 2007 में जब भारत ने धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता वह लम्हा आज भी सभी को याद है। महेंद्र सिंह धोनी की ट्रॉफी के साथ हवा में लहराती जुल्फें एक दम लाज़वाब।

HIGHLIGHTS

लगभग 16 साल बाद माही फिर से अपने लंबे बालों को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों धोनी ने फिर से अपने बाल लंबे रखने शुरू कर दिए हैं. धोनी दोबारा लंबे बाल के साथ क्यों नजर आ रहे हैं, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। माही ने हाल ही में एक इवेंट में लंबे बाल रखने के पीछे की जो वजह बताई है उसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो गए।

MS Dhoni से जब एक प्रोग्राम में पुछा गया कि उन्होंने दोबारा लंबे बाल क्यों रखे तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे की वजह उनके फैंस हैं। माही ने कहा कि वह अपने फैंस के लिए लंबे बाल रख रहे हैं जो उनके बालों को काफी पसंद करते हैं। धोनी ने कहा कि लंबे बालों में उन्हें काफी समस्या होती है और यदि उनकी मुश्किलें बढ़ीं तो वह इन्हें फिर से छोटे करा लेंगे। धोनी ने कहा कि लंबे बालों वाला हेयरस्टाइल रखना आसान नहीं है। पहले मैं एड शूट के लिए सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाता था लेकिन अब लगभग एक घंटा लग जाता है। मैं इसलिए लंबे बाल रख रहा हूं क्योंकि यह फैंस को पसंद है। लेकिन अगर मुझे इससे समस्या हुई तो किसी दिन सुबह उठकर इसे काट दूंगा।

परवेज मुशर्रफ MS Dhoni के लंबे बालों के दीवाने थे
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी MS Dhoni के लंबे बालों की जमकर तारीफ़ की थी, जब भारतीय टीम 2004-05 में पाकिस्तान दौरे पर गई थी तब गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच के बाद परवेज मुशर्रफ ने धोनी से कहा था कि आप इस हेयरस्टाइल में काफी अच्छे लगते हैं, मेरी मानो तो इसे मत कटवाना। धोनी ने उस मैच में मैच विनिंग 46 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली थी।

जनवरी में शुरू होगी आईपीएल की तैयारी 
MS Dhoni आईपीएल के 17वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बार आईपीएल में भी धोनी लंबे बालों के साथ मैदान पर नज़र आ सकते हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। धोनी जनवरी महीने से आईपीएल की तैयारी शुरू कर सकते हैं। हाल में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने MS Dhoni पर अपडेट दिया था कि धोनी इस समय अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह जनवरी में नेट पर प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article