W3Schools
Advertisement

Ajit Agarkar का होने वाला है पत्ता साफ!, VVS Laxman बन सकते हैं टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का पद खतरे में है और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी मिल सकती है। यह मामला रोहित शर्मा को भविष्य की योजनाओं से बाहर रखने की चर्चाओं से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, लॉर्ड्स वनडे में रोहित के शतक के बाद बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि वह अभी भी टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। अगरकर के भविष्य पर जल्द होने वाली बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में फैसला लिया जा सकता है।
11:45 AM Aug 05, 2026 IST | Rishabh Pandey
रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का पद खतरे में है और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी मिल सकती है। यह मामला रोहित शर्मा को भविष्य की योजनाओं से बाहर रखने की चर्चाओं से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, लॉर्ड्स वनडे में रोहित के शतक के बाद बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि वह अभी भी टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। अगरकर के भविष्य पर जल्द होने वाली बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में फैसला लिया जा सकता है।
ajit agarkar का होने वाला है पत्ता साफ   vvs laxman  बन सकते हैं टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर
New Chief Selector Of Indian Team

इंडियन क्रिकेट में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबरों के मुताबिक, टीम इंडिया के मुख्य सेलेक्टर अजीत अगरकर का पद खतरे में है और उनकी जगह पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फिलहाल लक्ष्मण बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के चीफ हैं और नए चीफ सेलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा को लेकर बढ़ा विवाद

Rohit Sharma Controversy
Rohit Sharma Controversy (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर सामने आए मतभेदों से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सेलेक्शन कमिटी ने टीम मैनेजमेंट के सामने यह सुझाव रखा था कि रोहित शर्मा को फ्यूचर की प्लानिंग का हिस्सा न माना जाए। इसी दौरान इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मैच को लेकर रोहित के संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं। हालांकि एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज ने इन चर्चाओं का जवाब अपने बल्ले से दिया और 110 गेंदों में शानदार 138 रन की पारी खेली। यह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा।

Advertisement

2027 वर्ल्ड कप को लेकर अलग-अलग राय

Ajit Agarkar Tenure
Ajit Agarkar Tenure (Source: Google)

एक मीडिया के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट से जुड़े कुछ अधिकारी नहीं चाहते कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम का हिस्सा बने रहें। वहीं बीसीसीआई जल्द ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के रिव्यू को लेकर बैठक करने वाली है, जिसमें सेलेक्शन कमिटी और उसके फ्यूचर पर भी चर्चा हो सकती है। अजीत अगरकर का टेन्योर जून 2026 में खत्म हो चुका था, लेकिन उन्हें तीन महीने का एक्सपेंशन दिया गया। पहले उम्मीद थी कि वो 2027 वर्ल्ड कप तक मुख्य सेलेक्टरक बने रहेंगे, लेकिन अब उनके फ्यूचर को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

Advertisement

New Chief Selector Of Indian Team: वीवीएस लक्ष्मण सबसे मजबूत दावेदार

VVS Laxman Becomes New Chief Selector
VVS Laxman Becomes New Chief Selector (Source: Google)

अगर बदलाव होता है तो वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य सेलेक्टर की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं लक्ष्मण पिछले कई सालों से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व कर रहे हैं और युवा खिलाड़ियों के डेवेलपमेंट में भी अहम रोल निभा चुके हैं। इसके अलावा वह कई मौकों पर भारतीय टीम के अलटर्नेट मुख्य कोच भी रह चुके हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने टीम की कोचिंग संभाली थी और एशियन गेम्स में भी वो भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच का रोल निभा चुके हैं।

बीसीसीआई ने रोहित पर साफ की अपनी राय

BCCI On Rohit Sharma
BCCI On Rohit Sharma (Source: Google)

रोहित शर्मा के लॉर्ड्स में शतक लगाने के बाद बीसीसीआई को उनकी सिचुएशन साफ करनी पड़ी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने बयान जारी कर कहा कि रोहित शर्मा अभी भी भारतीय वनडे टीम की प्लानिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके संन्यास की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सैकिया ने कहा कि, "रोहित शर्मा वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं।

जब तक वह टीम की प्लानिंग का हिस्सा हैं, तब तक भारत के लिए खेलते रहेंगे। लॉर्ड्स का मुकाबला उनके करियर का आखिरी वनडे नहीं था।" रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि यह बयान बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को बताए बिना जारी किया था, जिससे सेलेक्शन कमिटी और बोर्ड के बीच मतभेदों की चर्चा और तेज हो गई है।

Read More: Jasprit Bumrah की चोट ने खड़े किए सवाल, फिटनेस मैनेजमेंट पर लगे गंभीर आरोप

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×