W3Schools
Advertisement

New Head Coach Of CSK: IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव, इस इंडियन फास्ट बॉलर को बनाया गया नया हेड कोच

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर को एक साल की जिम्मेदारी के साथ अपनी पसंद का कोचिंग स्टाफ चुनने की पूरी आजादी दी गई है। स्टीफन फ्लेमिंग के इस्तीफे के बाद CSK ने यह बदलाव किया है, अब टीम को फिर से मजबूत बनाने की जिम्मेदारी जहीर पर होगी।
11:52 AM Sep 22, 2026 IST | Rishabh Pandey
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर को एक साल की जिम्मेदारी के साथ अपनी पसंद का कोचिंग स्टाफ चुनने की पूरी आजादी दी गई है। स्टीफन फ्लेमिंग के इस्तीफे के बाद CSK ने यह बदलाव किया है, अब टीम को फिर से मजबूत बनाने की जिम्मेदारी जहीर पर होगी।
new head coach of csk  ipl 2027 से पहले csk में बड़ा बदलाव  इस इंडियन फास्ट बॉलर को बनाया गया नया हेड कोच
New Head Coach Of CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 से पहले अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच बनाया है। स्टीफन फ्लेमिंग के पद से हटने के बाद यह जिम्मेदारी खाली थी, जिसे अब जहीर खान संभालेंगे। जहीर को IPL में कोचिंग का लंबा एक्पीरिएंस है। इसी एक्सपीरिएंस को देखते हुए CSK मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है। वहीं खास बात तो यह है कि जहीर को अपनी पसंद के मुताबिक कोचिंग स्टाफ चुनने की पूरी आजादी दी गई है।

Advertisement

New Head Coach Of CSK: सिर्फ एक साल के लिए मिली जिम्मेदारी

Chennai Super Kings name Zaheer Khan as new head coach
Chennai Super Kings name Zaheer Khan as new head coach (Source: Google)

CSK ने जहीर खान के साथ फिलहाल एक साल का एग्रीमेंट किया है। हालांकि टेन्योर छोटा है, लेकिन उन्हें सपोर्ट स्टाफ को लेकर काफी अधिकार दिए गए हैं। अब जहीर तय करेंगे कि मौजूदा कोचिंग टीम के साथ आगे बढ़ना है या उसमें बदलाव करते हुए नई टीम तैयार करनी है। एरिक सिमंस और माइकल हसी जैसे मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के फ्यूचर को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

काशी विश्वनाथन ने जहीर की नियुक्ति पर क्या कहा?

Kaashi Vishwanath On Zaheer Khan
Kaashi Vishwanath On Zaheer Khan (Source: Google)

CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने ESPN क्रिकइंफो को बताया कि जहीर खान का सेलेक्शन किसी फॉर्मल इंटरव्यू के जरिए नहीं हुआ है। उन्होंने यह जिम्मेदारी एक्सेप्ट करने में भी तुरंत सहमति जताई। विश्वनाथन के मुताबिक, जहीर को अपनी पसंद के कोचिंग स्टाफ के सेलेक्शन की पूरी आज़ादी दी गई है। ऐसे में IPL 2027 से पहले CSK के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement

फ्लेमिंग के दौर में टीम के प्रदर्शन में आई गिरावट

Stephen Fleming CSK
Stephen Fleming CSK (Source: Google)

स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहे। 2008 में बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा बनने के बाद वह कोच के रोल में भी लंबे समय तक जिम्मेदारी संभालते रहे। CSK और उसकी सहयोगी टीमों के साथ उनका कोचिंग टेन्योर 12 साल से भी ज्यादा का रहा है। हालांकि पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी से हटने और टीम के तीन साल पहले खिताब जीतने के बाद CSK लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग, IPL और मेजर लीग क्रिकेट सहित अलग-अलग कॉम्पटीशन्स में टीम के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया है। इसके बाद जुलाई 2026 में फ्लेमिंग ने CSK के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया। अब जहीर खान के सामने CSK को दोबारा मजबूत बनाने और टीम को IPL 2027 में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

Read More: Surya On Vaibhav Sooryavanshi: डिविलियर्स-कोहली की स्किल्स के बजाय वैभव सूर्यवंशी की इस खूबी को अपनाना चाहते हैं Suryakumar Yadav, जानें क्यों?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×