Newzealand T20 Team Against India: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अनाउंस की अपनी टीम, इस धाकड़ा प्लेयर की हो रही है वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपकमिंग पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी 16 मेंबर्स की टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज से दौरे की शुरुआत होगी। इसी के साथ आपको बता दें कि कीवी टीम में तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की लंबे समय बाद वापसी हो रही है।
एडम मिल्ने करीब 14 महीने से इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। अब भारत के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल भी चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। ब्रेसवेल चोट की वजह से 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 13 खिलाड़ी टीम में
Box Office 🍿
Our T20I squad to face India in the five-match Hero VIDA T20I series, Powered by Ai+ Nova Smartphone, starting on Thursday 22 October at Hagley Oval. pic.twitter.com/KIBdZA3LMz
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) September 23, 2026
भारत के खिलाफ चुनी गई न्यूजीलैंड की टीम में 13 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इसी साल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड को रिप्रेजेंट कर चुके हैं। टीम की कमान एक्सपीरिएंस्ड ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी। न्यूजीलैंड के 16 मेंबर्स के स्क्वाड में फिन एलन, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन और डेरिल मिचेल जैसे बेहतरीन नाम भी शामिल हैं।
Newzealand T20 Team Against India: न्यूजीलैंड की 16 मेंबर्स की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ।
रचिन रवींद्र चोट की वजह से बाहर
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका भी लगा है। क्योंकि स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र कंधे की चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें करीब छह हफ्ते तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि, अगर रवींद्र समय पर फिट हो जाते हैं तो उनके 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी करने की पॉसीबिलिटी है।
मिल्ने की वापसी से मजबूत होगी गेंदबाजी

वहीं एडम मिल्ने की वापसी न्यूजीलैंड के लिए अहम मानी जा रही है। ये तेज गेंदबाज अपनी स्पीड और एक्सपीरिएंस के लिए जाने जाते हैं। करीब 14 महीने बाद इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में लौट रहे मिल्ने भारत के खिलाफ सीरीज में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूती दे सकते हैं। मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम में फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन और डेरिल मिचेल जैसे एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान पांच मैचों की टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 1 नवंबर तक चलेगी।
22 अक्टूबर: पहला टी20 मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड
24 अक्टूबर: दूसरा टी20 मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड
27 अक्टूबर: तीसरा टी20 मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड
30 अक्टूबर: चौथा टी20 मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड
1 नवंबर: पांचवां टी20 मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड
सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। वहीं तीसरा टी20 वेलिंगटन में होगा, जबकि चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा और सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में ऑर्गनाइज़ किया जाएगा।

Join Channel