IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rohit Sharma तीसरे टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, सचिन और पोंटिंग जैसे बल्लेबाज़ भी नहीं छू पाए यह मुकाम

12:14 PM Feb 13, 2024 IST
Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma के पास इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है, भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से खेला जाएगा। रोहित शर्मा अगर राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 10 छक्के लगा देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

 HIGHLIGHTS

वर्ल्ड का कोई भी बल्लेबाज़ आज तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने का कमाल नहीं कर पाया है। रोहित के नाम इस समय 590 छक्के हैं। रोहित के बाद नाम आता है यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का जिन्होंने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के जड़े हैं। वहीं पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के मौजूदा कोच ब्रेंडन मैक्कुलम 398 छक्कों के साथ चौथे पायदान पर हैं। वहीं मार्टिन गुप्टिल 383 छक्कों के साथ पांचवे पायदान पर हैं। नंबर 6 पर नाम आता है पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जिनके नाम 359 छक्के हैं। भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के बाद किंग विराट कोहली 294 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 254 छक्कों का रिकॉर्ड है। उसके बाद युवराज सिंह (251 छक्कों), सौरव गांगुली (247) का नंबर आता हैं। अभी तक इस सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश चल रहा है लेकिन तीसरे मैच में रोहित एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

Rohit Sharma की छक्के मारने की काबिलियत उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अलग बनाती है, अभी हाल ही में हुई अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी रोहित कि बल्लेबाजी का लुत्फ़ सभी भारतीय दर्शकों ने उठाया, पूरे 20 ओवर खेलने के बाद रोहित दो बार सुपर ओवर में भी बल्लेबाजी करने उतर गए  और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

Advertisement
Next Article