India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सहवाग के इस बड़े रिकॉर्ड पर हिटमैन की नजरें, बांग्लादेश के खिलाफ रचेंगे इतिहास

08:29 AM Sep 17, 2024 IST
Advertisement

Rohit Sharma Could Break Virender Sehwag Most Sixes Record : भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज अब बस कुछ ही दिन दूर है। चेन्नई में 19 सितंबर से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास छक्कों का एक नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह भारत की तरफ से टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। अभी यह रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग के नाम है लेकिन रोहित शर्मा जल्द ही उनसे आगे निकल सकते हैं।

HIGHLIGHTS

वीरेंदर सहवाग की अगर बात करें तो वो अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। चाहे टी20 क्रिकेट हो, वनडे या फिर टेस्ट क्रिकेट वो हमेशा एक ही अंदाज में बैटिंग करते थे। सहवाग टेस्ट मैचों में भी काफी आक्रामक अंदाज में खेलते थे और इसी वजह से कई छक्के उन्होंने इंडियन टीम के लिए जड़े थे। कुछ इसी तरह रोहित शर्मा भी खेलते हैं। वो भी ताबड़तोड़ शॉट लगाना पसंद करते हैं। यह दोनों ही अपने अपने दौर के सबसे खतरनाक और आक्रमक बल्लेबाज माने जाते हैं। दोनों में से कोई भी छक्के लगाने में कभी भी संकोच नहीं करता।

रोहित शर्मा को रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ 7 और छक्के की जरूरत

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी वीरेंदर सहवाग के नाम है। सहवाग ने अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले थे और इस दौरान कुल 90 छक्के लगाए थे। हालांकि रोहित शर्मा अब इस रिकॉर्ड से ज्यादा दूर नहीं हैं। उन्होंने अभी तक कुल मिलाकर 59 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 84 छक्के जड़ चुके हैं। अब सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रोहित शर्मा को सिर्फ 7 छक्कों की जरुरत है।  सभी रोहित की बल्लेबाजी से अच्छे से अवगत हैं अगर उनका बल्ला चल गया तो फिर चेन्नई टेस्ट में ही वो यह कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं।


टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 90 मैचों में 78 छक्के अपने टेस्ट करियर में लगाए थे। इसके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 69 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा हैं, जो अभी तक 72 टेस्ट मैचों में 64 छक्के लगा चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article