W3Schools
Advertisement

Samreen Kaur On Her Trollers: Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, सफाई देने पर कह डाली ये बड़ी बात

अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने फेम और पैसे के लिए क्रिकेटर को डेट करने के आरोपों पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। समरीन ने बताया कि वह 17 साल की उम्र से आत्मनिर्भर हैं और उन्हें अपनी निजी जिंदगी को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। वहीं, अर्शदीप सिंह ने भी गर्लफ्रेंड का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को 'जियो और जीने दो' की सलाह दी।
04:04 PM Nov 03, 2026 IST | Rishabh Pandey
अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने फेम और पैसे के लिए क्रिकेटर को डेट करने के आरोपों पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। समरीन ने बताया कि वह 17 साल की उम्र से आत्मनिर्भर हैं और उन्हें अपनी निजी जिंदगी को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। वहीं, अर्शदीप सिंह ने भी गर्लफ्रेंड का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को 'जियो और जीने दो' की सलाह दी।
samreen kaur on her trollers  arshdeep singh की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब  सफाई देने पर कह डाली ये बड़ी बात
Samreen Kaur On Her Trollers

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मॉडल-एक्ट्रेस समरीन कौर इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने समरीन को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि वह नाम, शोहरत और पैसे के लिए अर्शदीप को डेट कर रही हैं। अब इन कमेंट पर समरीन ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लड़कियों के प्रति लोगों की सोच पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

Samreen Kaur On Her Trollers: समरीन कौर ने ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया?

Samreen Instagram Story
Samreen Instagram Story (Source: Google)

समरीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि सोशल मीडिया पर लोगों का बिहेवियर काफी हिप्पोक्रिटीकल है। उनके मुताबिक, अगर कोई लड़की अपने रिश्ते को पर्सनल रखती है, तो लोग कहते हैं कि उसे अपने पार्टनर पर गर्व नहीं है। वहीं, अगर वह खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार करती है, तो उस पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के आरोप लगा दिए जाते हैं।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई लड़की अपनी पसंद और शर्तों पर जिंदगी जीती है, तो उसे स्वार्थी कहा जाता है। वहीं, किसी से सच्चा प्यार करने पर भी लोग उसके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बनाने लगते हैं। समरीन ने इस दोहरे रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिर हर सिचुएशन में महिलाओं को ही क्यों जज किया जाता है?

Advertisement

17 साल की उम्र से खुद उठा रही हूं अपना खर्च: समरीन

Samreen Kaur slams claims of dating Indian cricketer Arshdeep Singh for fame and money
Samreen Kaur slams claims of dating Indian cricketer Arshdeep Singh for fame and money (Source: Google)

समरीन ने अपनी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी का जिक्र करते हुए ट्रोलर्स को साफ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह महज 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं और तभी से अपने खर्चों की जिम्मेदारी खुद उठा रही हैं। समरीन के मुताबिक, वह अब तक 20 से ज्यादा देशों में ट्रेवल कर चुकी हैं और अपनी मेहनत से उन्होंने अपनी जिंदगी बनाई है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से वह बचपन से ही अपनी लाइफस्टाइल का खर्च उठाने में सक्षम रही हैं। ऐसे में उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ या रिश्ते को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है।

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने अर्शदीप को अपनी जिंदगी का खास इंसान बताया। समरीन ने कहा कि अर्शदीप उन्हें पूरा करते हैं और उनके जैसा पार्टनर पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। साथ ही उन्होंने ट्रोल करने वालों को सलाह दी कि अगर उन्हें उनकी पोस्ट पसंद नहीं आतीं, तो वे उनका सोशल मीडिया पेज देखना बंद कर सकते हैं।

अर्शदीप सिंह भी गर्लफ्रेंड के सपोर्ट में उतरे

Arshdeep Singh Supports His Girlfriend Samreen Kaur
Arshdeep Singh Supports His Girlfriend Samreen Kaur (Source: Google)

समरीन की पोस्ट सामने आने के बाद अर्शदीप सिंह ने भी उनको खुलकर सपोर्ट किया। क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड की इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर करते हुए उनके लिए प्यार और गर्व जाहिर किया। अर्शदीप ने लिखा कि उन्हें समरीन पर गर्व है और वह बेहद मजबूत इंसान हैं।

उन्होंने ट्रोलर्स को दूसरों की जिंदगी में दखल देने के बजाय अपने काम से काम रखने की सलाह दी। अपने मैसेज में उन्होंने 'जियो और जीने दो' की बात कहते हुए इंटरनेट और दुनिया को बेहतर जगह बनाने की अपील भी की। अर्शदीप ने समरीन को साफ दिल और प्यार करने वाली इंसान बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में ऐसा पार्टनर मिलने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

जुलाई 2026 में किया था रिश्ते का खुलासा

Arshdeep Singh And Samreen Kaur Relationship
Arshdeep Singh And Samreen Kaur Relationship (Source: Google)

बता दें कि अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने जुलाई 2026 में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से ही दोनों की जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि, अब समरीन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे कमेंट के बीच अर्शदीप का उनके सपोर्ट में सामने आना चर्चा का विषय बन गया है। दोनों ने अपने पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि वे अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की बेवजह के क्रिटीसीज़्म से इफेक्ट नहीं होना चाहते।

Read More:IND vs NZ 1st ODI Update: भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, प्रैक्टिस के दौरान सिर में लगी चोट

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×