India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Shubman Gill ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारतीय टीम के लिए भी मुकाबला रहा खास

03:19 PM Sep 25, 2023 IST
Advertisement

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए कल के मुकाबले में मेजबानों ने मुकाबले को जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। कल के मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया के सामने 400 रनों का लक्ष्य रख दिया, हालांकि बारिश की वजह से मेहमानों को 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य दिया गया, मगर वो लक्ष्य भी ऑस्ट्रेलिया नहीं हासिल कर पाई। वहीं इस मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का छठा शतक लगाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

कल शुभमन गिल ने अपने बल्ले से 97 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली और टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं वो भारत की तरफ से सबसे तेज 6 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने 6 शतक लगाने के लिए मात्र 35 इनिंग की मदद ली। गिल से पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जो कि 46 इनिंग में अपने 6 शतक पूरा किए थे। वहीं केएल राहुल इस मामले में तीसरे पोजिशन पर हैं, जिन्होंने 53 इनिंग में अपना 6 शतक पूरा किया था। उसके बाद विराट कोहली ने 61 और गौतम गंभीर ने 68 इनिंग में अपना 6 शतक पूरा किया था।

इस वक्त गिल 23 साल के हैं और उन्होंने अब तक अपने वनडे करियर में 6 शतक लगा दिए हैं। इस मामले में भी वो सचिन तेंदुलकर के साथ सूची में बने हुए हैं। सचिन- विराट के बाद वो भारत के तीसरे खिलाड़ी है, जिन्होंने 25 वर्ष की उम्र से पहले 5 या उससे ज्यादा शतक लगाया है। सचिन ने यह कारनामा 1996 में किया था। वहीं विराट कोहली 2016 में। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 2005 में और श्रीलंका के पूर्व ओपनर उपुल थरंगा 2006 में यह कीर्तिमान हासिल किया था। शुभमन गिल 2023 में 5 शतक भी लगा चुके हैं। इस मामले में भी वो कई दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। इस मामले में सबसे पहले नाम आता है विराट कोहली का, जिन्होंने 2012, 2017,2018 और 2019 में पांच से ज्यादा शतक लगा चुके हैं। वहीं दूसरा नाम आता है वर्तमान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का, जो कि 2017,2018 और 2019 में 5 से ज्यादा शतक लगाए हैं। इसके बाद सचिन, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और शिखर धवन भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

इसके अलावा कल भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ 18 छक्के लगाए। इतने छक्कों के साथ उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया, जो कि अब तक कोई भी टीम नहीं कर पाई हैं। 52 साल के इतिहास में भारत पहली टीम है, जिसने वनडे क्रिकेट में 3000 छक्के लगाए हैं। कल के 18 छक्के की मदद से भारत अब तक 3007 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर नाम आता है वेस्टइंडीज का, जो कि 1971 के बाद से अब तक 2953 छक्के लगाई हैं। वहीं तीसरा नाम आता है पाकिस्तान का, जो कि 2566 छक्के लगाई हैं।

Advertisement
Next Article