W3Schools
Advertisement

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम India का ऐलान, 8 बड़े बदलाव के बावजूद फिटनेस पर 4 खिलाड़ियों का फैसला बाकी

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें 8 बड़े बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन की वापसी हुई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है। जसप्रीत बुमराह समेत चार खिलाड़ियों की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी, और तीनों मुकाबले 13, 15 व 17 सितंबर को नई दिल्ली में खेले जाएंगे।
11:08 AM Sep 02, 2026 IST | Rishabh Pandey
BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें 8 बड़े बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन की वापसी हुई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है। जसप्रीत बुमराह समेत चार खिलाड़ियों की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी, और तीनों मुकाबले 13, 15 व 17 सितंबर को नई दिल्ली में खेले जाएंगे।
अफगानिस्तान t20 सीरीज के लिए टीम india का ऐलान  8 बड़े बदलाव के बावजूद फिटनेस पर 4 खिलाड़ियों का फैसला बाकी
Squad For Ind Vs Afg T20I

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 मेंबर्स की इंडियन टीम की अनाउंसमेंट कर दी है। जिम्बाब्वे दौरे की टीम की तुलना में इस बार इंडियन स्क्वाड में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आपको बता दें कि कुल 8 खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस टीम में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी बरकरार रखा गया है। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी टीम में जगह और मजबूत हुई है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी लंबे समय बाद वापसी हुई है।

Advertisement

8 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी

8 Players Comeback In India squad for Afghanistan
8 Players Comeback In India squad for Afghanistan (Source: Google)

जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में भारत ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। उस दौरे पर टीम में कई युवा चेहरों को मौका दिया गया था। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में सेलेक्टर्स ने सीनियर और एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। अफगानिस्तान सीरीज के लिए जिन 8 खिलाड़ियों की वापसी हुई है, उनमें जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा रहे प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे इस बार भी स्क्वाड में जगह नहीं बना पाए हैं।

Advertisement

4 खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर

Jasprit Bumrah, Harshit Rana included in India's squad for Afghanistan
Jasprit Bumrah, Harshit Rana included in India's squad for Afghanistan (Source: Google)

इंडियन टीम में चार ऐसे खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं, जिनकी एवेलेबीलिटी उनकी फिटनेस पर डिपेंड करेगी। जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। इन खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले पूरी तरह फिट साबित होना होगा। खास तौर पर जसप्रीत बुमराह की वापसी इंडियन टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। वह मार्च 2026 के बाद पहली बार टी-20 मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement

संजू सैमसन की वापसी से बढ़ी टॉप ऑर्डर की चुनौती

Sanju Samson In Top Order
Sanju Samson In Top Order (Source: Google)

अगर संजू सैमसन की वापसी को लेकर बात करें तो उनके आने के बाद भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में दिलचस्प सिचुएशन बन गई है। टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं। अगर टीम मैनेजमेंट दोनों को पारी की शुरुआत करने का मौका देता है, तो संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने के लिए बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में टॉप ऑर्डर का कॉम्बीनेशन सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। संजू के अलावा ईशान किशन भी विकेटकीपर के ऑप्शन के तौर पर टीम में मौजूद हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के रोल को लेकर भी मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी है पूरी भारतीय टीम

Indian Team Squad For T20I Against Afghanistan
Indian Team Squad For T20I Against Afghanistan (Source: Google)

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत ने 15 मेंबर्स का स्क्वाड चुना है। टीम में युवा और एक्पीरिएंस्ड खिलाड़ियों का बैलेंस नजर आ रहा है।

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

दिल्ली में होंगे सीरीज के सभी मुकाबले

Match Venue
Match Venue (Source: Google)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली में खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

India vs Afghanistan Match Schedule
India vs Afghanistan Match Schedule (Source: Google)

13 सितंबर: पहला टी20 – भारत बनाम अफगानिस्तान
15 सितंबर: दूसरा टी20 – भारत बनाम अफगानिस्तान
17 सितंबर: तीसरा टी20 – भारत बनाम अफगानिस्तान

इस सीरीज में एक तरफ बुमराह जैसे एक्सपीरिएंस्ड गेंदबाज की वापसी पर नजर रहेगी, तो दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें होंगी। संजू सैमसन और ईशान किशन की मौजूदगी की वजह से टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का सेलेक्शन भी सीरीज से पहले चर्चा का बड़ा विषय रहने वाला है।

Read More: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल, 7 खिलाड़ी और 2 कोच टीम से बाहर- जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×