India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

श्रीलंका ने रचा इतिहास, गॉल टेस्ट जीतने की ओर डी सिल्वा & कंपनी

02:30 PM Sep 28, 2024 IST
Advertisement

Srilanka vs Newzeland 2nd test : श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच गॉल में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन भी श्रीलंका का न्यूजीलैंड पर पलड़ा भरी है। आज सुबह श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने एक बार न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी। जयसूर्या ने एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट लिए, उनके अलावा निशान पेइरिस ने 3 विकेट लिए । श्रीलंका के 602 के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी महज 88 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, मेजबान श्रीलंका ने पहली पारी के आधार पर 514 रनों की जबरदस्त बढ़त हासिल कर इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करा लिया। श्रीलंकाई टीम एक लंबे समय के बाद अपने पुराने रुतबे की तरह खेलने में सफल हुई है।

HIGHLIGHTS


न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन अपनी पारी 22/2 के स्कोर से आगे शुरू की। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लंच पहले से न्यूजीलैंड को ढेर कर दिया। जयसूर्या ने 18 ओवर में दो 22 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने डेवोन कॉनवे (9), केन विलियमसन (7), डेरिल मिशेल (13), टॉम ब्लंडेल (1), कप्तान टिम साउथी (2) और ग्लेन फिलिप्स (0) को अपने जाल में फंसाया। निशान पेइरिस ने तीन और असिथा फर्नांडो ने एक विकेट लिया। 32 वर्षीय जयसूर्या ने करियर में नौवीं बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट झटके हैं। उन्होंने गाले स्टेडियम में आठ बार यह कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले टेस्ट में फाइफर समेत कुल 9 शिकार किए थे।
गौरतलब है श्रीलंका ने 163.4 ओवरों में 5 विकेट पर 602 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। कमिंदु मेंडिस (नाबाद 186), दिनेश चंडीमल (116) और कुशल मेंडिस (नाबाद 106) ने बेहतरीन पारियां खेलीं। कमिंदु ने एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया। वह डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करते हुए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी 13वीं ही टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की। ब्रैडमैन ने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में ऐसा किया था। इंग्लैंड के हर्बर्ट सुटक्लिफ और वेस्टइंडीज के महान एवर्टन वीक्स ने 12 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टेस्ट क्रिकेट में कब किस टीम ने ली 500 से ज्यादा रनों की बढ़त
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गॉल में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 514 रन की बढ़ी बढ़त हासिल कर ली है।
लेकिन क्या आप जानते टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह 7वीं बार है जब किसी टीम को पहली पारी के अंत में 500 रन की बढ़त मिली हो
तो चलिए आपको बताते हैं वो कौन कौन से मैच है।

702 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1938
साल 1938 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 702 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी बढ़त भी है।
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 903 रन का पहाड़ स्कोर बनाया थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 201 रन पर सिमट गई थी।
587 - श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलंबो (एसएससी), 2006
570 - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, लाहौर, 2002
563 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, जमैका, 1930
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे पहली बार साल 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 563 रन की बढ़त हासिल की थी।
514 - श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, गॉल, 2024
509 - दक्षिण अफ़्रीका बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2003
504 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन, 1946

आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना चुके हैं। उन्हें पारी की हार से बचने के लिए अभी भी 400 से ज्यादा रनों की दरकार है। क्रीज़ पर डेरिल मिचल और रचिन रवीन्द्र बने हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article