India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

T20 World Cup से पहले SuryaKumar Yadav ने भरी हुंकार

08:39 AM May 07, 2024 IST
Advertisement

जिस दिन का इंतजार भारतीय फैंस पिछले 4-5 महीनो से कर रहे थे आखिर वह दिन आ ही गया। SuryaKumar Yadav जो टी20 क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज माने जाते हैं। उनका बल्ला कल फाइनली से चल पड़ा।
आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की टीम ने हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त देते हुए, मौजूदा सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की। मुंबई की इस जीत के हीरो मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज यानी SuryaKumar Yadav रहे।

HIGHLIGHTS


मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173/8 का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 31 के कुल योग तक मुंबई के तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गिर गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 143* रनों की साझेदारी हुई।
सूर्या ने 51 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाये। उनकी पारी में 12 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं, तिलक 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। सूर्यकुमार की तूफानी शतकीय पारी को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रियाएं आईं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है। वर्ल्ड कप में सेलेक्ट होने वाले अधिकतर खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ी आउट ऑफ़ फॉर्म हो गए हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी से भारतीय टीम और टीम इंडिया के फैंस को जरूर कुछ राहत मिली होगी। देखा जाए तो इस मैच रोहित शर्मा फिर फ्लॉप रहे और केवल 4 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये नमन धीर, ईशान किशन भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। ऐसा लगने लगा था कि मुंबई इंडियंस की पारी एक बार फिर पटरी से उतर जायेगी लेकिन यहां से सूर्य कुमार यादव ने बल्लेबाजी करनी शुरू की और अपने आलोचकों को बता दिया कि वह क्यों टी20 क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज माने जाते हैं। उनकी इस पारी के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाड़ आ गई।

एक यूजर ने लिखा कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज धमाकेदार वापसी कर रहा है। सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं। दुसरे यूजर ने लिखा क्या शानदार शतक है सूर्यकुमार यादव का। इसके अतिरिक्त एक अन्य यूजर लिखते हैं कि सूर्यकुमार यादव ने दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में कैसे जीत हासिल की जाती है। क्या पारी है। ​वहीं इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि सूर्यकुमार यादव का शतक। आख़िरकार मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए कुछ ख़ुशी की बात है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि सूर्यकुमार यादव का दूसरा आईपीएल शतक उनकी अपार प्रतिभा और क्लास को प्रदर्शित करने वाले कौशल दृढ़ संकल्प और लालित्य में एक मास्टरक्लास था। स्काई की कोई सीमा नहीं है।
इसी तरह की नजाने कितने ही कमेंट्स से सोशल मीडिया भर गया। देखा जाए तो 2 जून 2024 से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। जहां सूर्य कुमार यादव बहुत ही अहम भूमिका निभाने वाले हैं। सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप 2023 के बाद दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में चोटिल हो गए थे। वहीं आईपीएल में भी उनके बल्ला साधारण ही रहा था। लेकिन कल की पारी के बाद यकीनन उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।
अब आप हमे बताइए कि क्या सूर्य कुमार यादव क्या आने वाले वर्ल्ड कप में अपनी क्षमता के अनुरूप खेल पायेंगे या फिर नहीं। इसी तरह की क्रिकेट से रिलेटेड ख़बरों को देखने के लिए देखते रहिये क्रिकेट केसरी और वीडियो को लाइक और शेयर करना ना भूलें।

 

 

Advertisement
Next Article