For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Team India पहुंची स्वदेश, जानिए 4 जुलाई का पूरा शेडयूल

09:32 AM Jul 04, 2024 IST | Ravi Kumar
team india पहुंची स्वदेश  जानिए 4 जुलाई का पूरा शेडयूल

Team India 4th July Full Schedule : Team India टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौट चुकी है। भारतीय टीम की स्पेशल फ्लाइट आज सुबह तड़के 6:30 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। वापसी के बाद फैंस ने टीम का जारेदार स्वागत किया। लेकिन आज का पूरा शेड्यूल टीम इंडिया का काफी व्यस्त रहने वाला है। आज वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को कई कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। भारतीय टीम को आज ही दिल्ली से मुंबई के लिए भी फ्लाइट भी पकड़नी है।

तो चलिए आपको बताते हैं की टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल क्या रहने वाला है।
1. एयरपोर्ट पर उतरते ही भारतीय टीम आईटीसी मौर्य होटल के लिए रवाना हुई। यहां पर टीम इंडिया का जारेदार स्वागत हुआ। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल सड़कों पर नाचते नज़र आए।
2. यहां से फ्रेश होकर टीम इंडिया पीएमओ जाएगी, जहां पर 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी टीम मुलाकात करेगी। पीएम मोदी जी के साथ ब्रेकफास्ट भी होगा।
3. इसके बाद टीम वापस होटल जाएगी और दोपहर 2 बजे के करीब मुंबई के लिए रवाना होगी।
4. शाम 5 बजे तक टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेगी, जहां पर 5 से 7 बजे तक विक्ट्री परेड होगी
5. इसके बाद शाम को 7 से 7:30 तक एक छोटा से कार्यक्रम होगा और सभी खिलाड़ी वापस होटल चले जाएंगे।

2007 टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद भी हुई थी विक्ट्री परेड

इससे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटी थी उस समय भी मुंबई में विक्ट्री परेड रखा गया था। टीम ने 2007 में टाइटल जीता था और अब 2024 में खिताब जीता है। एम एस धोनी की अगुआई में जब भारत ने वर्ल्ड कप जीता था तब टीम इंडिया को मुंबई में ओपन बस में घुमाया गया था और हजारों लाखों फैंस उन्हे देखने पहुंचे थे। इस बार भी वैसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×