India ने जीता Women's Asia Cup, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी ना लेने पर हुआ बड़ा ड्रामा
इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराकर वुमेन एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। हालांकि, फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद मैदान पर ट्रॉफी को लेकर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
दरअसल, टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना किया। नकवी इस पूरे इवेंट के दौरान मैदान पर मौजूद रहे, लेकिन इंडियन टीम उनके हाथों से ट्रॉफी एक्सेप्ट करने के लिए मंच पर नहीं पहुंची।
Trophy Ceremony In Women Asia Cup: पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में क्या हुआ?
INDIAN WOMEN TEAM REFUSED TO TAKE ASIA CUP TROPHY FROM PAKISTAN'S MOHSIN NAQVI 🚨
Look at Smriti Mandhana going back to dugout refusing to take Asia Cup trophy 🔥🗿
Look at Mohsin Naqvi face 🤣🤡 pic.twitter.com/VFR9DydWTJ
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 13, 2026
फाइनल खत्म होने के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन शुरू होने में काफी देरी हुई। सबसे पहले श्रीलंकाई टीम को मंच पर बुलाया गया, फिर पूर्व क्रिकेटर फरवीज महारुफ ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल दिए, जबकि मोहसिन नकवी ने रनर-अप टीम को चेक सौंपा। इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि चैंपियन इंडियन टीम को ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर बुलाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, फरवीज महारुफ ने अचानक अनाउंसमेंट कर दी कि पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म हो गई है।
उस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वाइस प्रेजिंडेंट राजीव शुक्ला और सेक्रेटरी देवजीत सैकिया भी वहां मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैकिया ने इंडियन खिलाड़ियों से बातचीत की और इसके बाद टीम ड्रेसिंग रूम में लौट गई। पहले ही ऐसी खबरें सामने आ चुकी थीं कि इंडियन टीम मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी एक्सेप्ट नहीं करेगी। यही वजह रही कि टीम इंडिया प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुई।
इस बार ट्रॉफी लेकर नहीं गए मोहसिन नकवी

इस पूरे मामले ने 2025 मेन्स एशिया कप फाइनल की यादें ताजा कर दीं। उस समय भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था और बाद में नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, इस बार सिचुएशन थोड़ी अलग रही। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल और रनर-अप का चेक देने के बाद मोहसिन नकवी मैदान से चले गए। उन्होंने अपने साथ ट्रॉफी नहीं ली, फिर बाद में इंडियन वुमेन टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने साफ किया कि नकवी से ट्रॉफी न लेने का फैसला पूरी तरह BCCI का था।
आठवीं बार एशिया कप चैंपियन बना भारत

इस जीत के साथ इंडियन वुमेन टीम ने इतिहास रचते हुए आठवीं बार वुमेन एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की और 2024 के फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर दिया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
Read More: India-Afghanistan टी-20 से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर जाने से बचने की सलाह

Join Channel