फाइनल में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, पाकिस्तान के खिलाफ हो गए ढेर
Vaibhav Sooryavanshi falls short: भारत और पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 का फाइनल खेलने उतरी हैं. जो भी टीम जीतेगी, गोल्ड मेडल पर उनका कब्जा हो जाएगा. इस मैच की बात करें तो टॉस टीम इंडिया के पक्ष में रहा था. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर सके. 15 साल के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.
Vaibhav Sooryavanshi falls short

पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थीं. टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे युवा बैटर से बड़ी पारी की उम्मीद थी. हालांकि लेफ्ट हैंड बैटर केवल 15 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. इसके लिए वैभव ने 9 गेंदें खेली. अपनी पारी के दौरान भारतीय ओपनर ने 2 छक्के लगाए. कोई चौका उनकी पारी में देखने को नहीं मिला. वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान करीब 167 का रहा. सैम अयूब की गेंद पर रिवर्स शॉट खेलने के प्रयास में वैभव आउट हो गए. गेंद उनके बल्ले पर सही से आई नहीं. बॉल सूर्यवंशी के बैट का किनारा लेकर विकेटकीपर उस्मान खान के दस्तानों में समा गई.
टीम इंडिया ने बनाया विशाल स्कोर

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में गोल्ड मेडल पर लगभग कब्जा कर ही लिया है. फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया. इसका काफी हद तक श्रेय अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को जाता है. अभिषेक ने बड़े स्कोर का आधार रखा था. लेफ्ट हैंड बैटर ने महज 28 गेंदों का सामना करके 61 रन ठोक दिए. अपनी पारी के दौरान इस खिलाड़ी ने 7 छक्के और 3 चौके लगाए. अभिषेक के स्ट्राइक रेट की बात करें तो वो करीब 218 रहा.
आखिर में तिलक वर्मा ने एक धुआंधार पारी खेली. मिडिल ऑर्डर में आकर तिलक ने 22 बॉल का सामना करके 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 51 रनों की तूफानी पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 231 का रहा. इन पारियों के दम पर इंडियन टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना दिए.
Read More: U19 WC 2026 जीताने में Rohit Sharma का है बड़ा हाथ, 8 Month बाद बाहर आया बड़ा सच

Join Channel