'मेरा आखिरी होगा', 2027 वर्ल्ड कप को लेकर पहली बार खुलकर बोले विराट कोहली
Virat Kohli about 2027 WC: विराट कोहली लंबे समय बाद एक्शन में दिखेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कोहली टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से ये श्रृंखला उनके लिए काफी अहम रहने वाली है. ऐसे में विराट इसमें अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे. आगामी विश्व कप खेलने को लेकर भी विराट कोहली पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. हाल ही में इस दिग्गज बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप को लेकर खुलकर बयान दिया. उन्होंने बताया कि वो इसके लिए कितने उत्साहित हैं.
Virat Kohli about 2027 WC

विराट कोहली के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप इसलिए भी खास है क्योंकि ये टीम इंडिया की ओर से उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. टेस्ट और टी20 फॉर्मैट को पहले ही वो अलविदा कह चुके हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बाद सीधा 2031 में होगा. हालांकि कोहली अगले वर्ल्ड कप के बाद निश्चित तौर पर रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे. उनका लक्ष्य भारतीय टीम के साथ वर्ल्ड कप जीतना रहेगा. गौरतलब है कि पिछली बार 2023 विश्व कप में उनकी टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी. इस बार उस अधूरे सपने को पूरा करने की उनकी चाहत जरूर होगी. अपने आखिरी विश्व कप को लेकर विराट ने कहा,

"मेरे लिए, यह भारत के लिए मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही मेरी प्रेरणा है. यानी, मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देना. और ज़ाहिर है, मेरा मकसद वर्ल्ड कप जीतना ही है और इसके लिए जो कुछ भी करना पड़े, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं."

"50-ओवर के वर्ल्ड कप की तीव्रता किसी भी दूसरी चीज़ से ज़्यादा होती है, क्योंकि अब इसमें T20 लेवल की तीव्रता वाले लगभग 10 मैच खेलने होते हैं, लेकिन आप एक दिन में 2.5 T20 मैच के बराबर खेल रहे होते हैं. एक बड़े टूर्नामेंट और वर्ल्ड कप में 10 मैचों तक उस तीव्रता को बनाए रखना बहुत बड़ी बात है. साथ ही, अब ये मैच विदेशी हालात में खेले जाते हैं. इससे आपकी बहुत ज़्यादा ऊर्जा खर्च होती है."
Read More: हार्दिक पांड्या और टीम इंडिया को लगा करारा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे साल के लिए बाहर

Join Channel