W3Schools
Advertisement

Weather Report Of 1st T20I: भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज का पहला मैच आज, लेकिन बारिश बिगाड़ सकती है सारा खेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बारिश की थोड़ी संभावना बनी हुई है। मैच के दौरान तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि इकाना में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी।
12:29 PM Oct 06, 2026 IST | Rishabh Pandey
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बारिश की थोड़ी संभावना बनी हुई है। मैच के दौरान तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि इकाना में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी।
weather report of 1st t20i  भारत वेस्टइंडीज t20 सीरीज का पहला मैच आज  लेकिन बारिश बिगाड़ सकती है सारा खेल
Weather Report Of 1st T20I

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है, लेकिन मौसम इस मुकाबले का मजा थोड़ा खराब कर सकता है। लखनऊ में बारिश के साथ तेज हवाओं की भी पॉसीबिलिटी जताई गई है।

Advertisement

मैच के दौरान कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

India Vs West Indies 1st T20 Weather Report
India Vs West Indies 1st T20 Weather Report (Source: Google)

पहला टी-20 शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस करीब 6:30 बजे होगा। मैच के समय बारिश की पॉसीबिलिटी करीब 5 फीसदी बताई जा रही है, जबकि दोपहर के वक्त यह संभावना 50 फीसदी तक पहुंच सकती है। ऐसे में मैदान पर बारिश होने की सिचुएशन में मुकाबले की शुरुआत में देरी हो सकती है। मैच के दौरान तापमान लगभग 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश की पॉसीबिलिटी पूरी तरह खत्म नहीं है, लेकिन मैच के पूरी तरह धुलने की संभावना फिलहाल काफी कम मानी जा रही है।

Advertisement

इकाना में भारत का रिकॉर्ड शानदार

Indina Team Record In Ekana Stadium
Indina Team Record In Ekana Stadium (Source: Google)

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहली बार 2018 में टी-20 मुकाबला खेला गया था। उस मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया था। इकाना में भारत ने अब तक तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। वहीं वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड यहां ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। कैरेबियाई टीम ने इस मैदान पर चार मैच खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ एक जीत मिली, जबकि तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

भारत की टीम

Team India
Team India (Source: Google)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले टी-20 के लिए भारतीय स्क्वाड में श्रेयस अय्यर कप्तान हैं। उनके अलावा संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नमन धीर, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और नितीश कुमार रेड्डी टीम का हिस्सा हैं।

वेस्टइंडीज की टीम

West Indies Team
West Indies Team (Source: Google)

वहीं वेस्टइंडीज की कमान शाई होप संभालेंगे और उनकी टीम में अमीर जांगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल शामिल हैं।

कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

India Vs West Indies Live Match
India Vs West Indies Live Match (Source: Google)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टी20 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वहीं मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

Read More: Clash Between Pakistan And India: WCL 2026 में पाकिस्तान चैंपियंस की डिमांड उनपर ही पड़ी भारी, भारत से मंगवाना चाहते थे माफी

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×