India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आखिर क्या है Rohit Sharma और Shubman Gill का विवाद, जानिए पूरी सच्चाई

03:41 PM Jun 16, 2024 IST
Advertisement

भारतीय टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिकी पड़ाव खत्म कर वेस्टइंडीज का रुख कर रही है। लेकिन इसी बीच भारत टीम के कप्तान Rohit Sharma और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बीच विवाद की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद Rohit Sharma और शुभमन गिल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और इसी वजह से शुभमन गिल ने भारतीय कप्तान को अनफॉलो कर दिया है।

HIGHLIGHTS


टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर्स की कैटेगरी में रखा गया था। वो भारतीय टीम के साथ यूएस जरुर गए थे लेकिन 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि न्यूयॉर्क में मुकाबले खेलने के बाद भारतीय मैनेजमेंट ने शुभमन गिल को वापस इंडिया भेज दिया। मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि शुभमन गिल को अनुशासनहीनता की वजह से वापस भारत भेजा गया। वो टीम इंडिया के साथ यूएस जरुर गए थे लेकिन वहां पर अपने साइड बिजनेस की प्लानिंग में लगे हुए थे और टीम के साथ रहने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।
इसके अलावा ये भी खबर आ रही है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शायद सबकुछ ठीक नहीं है। इसी वजह से शुभमन गिल ने कप्तान रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
शुभमम गिल को भारतीय टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया और उन्होंने रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया। अंबाती रायडू ने भी सेलेक्ट नहीं किए जाने के बाद टीम पर निशाना साधा था लेकिन केएल राहुल ने रोहित शर्मा को सपोर्ट करने की बात कही। इसके बावजूद उन्हें ट्रोल किया जाता है।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए यशस्वी जायसवाल का चयन ओपनर के तौर पर कर लिया गया था और इसी वजह से शुभमन गिल को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि अभी तक यशस्वी को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। ग्रुप स्टेज में वो बेंच पर ही बैठे रहे।
मीडिया में जब से शुभमन गिल के द्वारा रोहित शर्मा को अनफॉलो करने की बात शुरू हुई है, तभी से सोशल मीडिया पर हडकंप मच गया है। कुछ लोग गिल को ट्रोल कर रहे हैं वहीं कुछ का मानना है कि गिल कभी भी रोहित शर्मा को फॉलो ही नहीं करते थे और अनफ़ॉलो वाली सारी ख़बरें बेबुनियाद है।

हालांकि शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के मेन स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था। वो रिजर्व प्लेयर्स का हिस्सा थे। वो टीम इंडिया के साथ यूएसए जरुर गए थे लेकिन न्यूयॉर्क में जैसे ही भारतीय टीम ने अपने सारे मैच खेल लिए उन्हें वापस भेज दिया गया।

केवल खलील अहमद और रिंकू सिंह को रोका गया और शुभमन गिल और अवेश खान को वापस इंडिया भेज दिया गया।जब ये खबर सामने आई तो उसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। ये भी कहा गया कि शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ ट्रैवल करने या टीम के साथ समय बिताने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान खलील, अवेश और रिंकू सिंह तीनों भारत को सपोर्ट करने पहुंचे थे लेकिन शुभमन गिल नहीं दिखे थे और इसी वजह से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। इसके बाद ये भी खबर आई कि उन्होंने रोहित शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि अब गिल ने इन सब विवादों पर विराम लगा दिया है।

Advertisement
Next Article