India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'Thala for a Reason', बड़ी कंपनियां भी ले रही इस ट्रेंड में हिस्सा

11:32 AM Dec 14, 2023 IST
Advertisement

Thala for a Reason : जब आप इन दिनों सोशल मीडिया पर सर्फिंग करते हैं, तो आपको हमेशा "थाला फ़ॉर ए रीज़न" "Thala for a reason" ट्रेंड करता दिखाई देगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कई लोग जो महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैंस (Thala for a Reason) हैं, वे इस सेंटेंस को लिख रहे हैं और इसे धोनी की जर्सी नंबर 7 से जोड़ रहे हैं। यहां तक ​​कि पोस्ट के कमेंट में भी आप लोगों को यह कनेक्शन बनाते हुए देखेंगे। धोनी की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इस ट्रेंड में शामिल हो रही हैं और उनके बारे में पोस्ट शेयर कर रही हैं।

इन बड़ी कंपनियों ने ट्रेंड में लिया हिस्सा

कल 12 दिसंबर को Google ने एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने एक तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें 'The message is clear. Thala for a reason' लिखा हुआ था। तस्वीर में सात चीजों का जिक्र था। जैसे इंद्रधनुष (Thala for a Reason) में सात रंग होते हैं, सप्ताह में सात दिन होते हैं और दुनिया के सात अजूबे होते हैं। इसमें यह भी कहा गया कि सात बड़े समुद्र और सात महाद्वीप हैं। अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखाई देगा कि लैपटॉप पर सात टैब खुले हुए हैं और जिस पर धोनी को सर्च किया गया है।

ये है गूगल का पोस्ट

Courtesy : वीडियो को एक्स पर @GoogleIndia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

इंस्टामार्ट भी इस ट्रेंड में शामिल हुआ है और इससे रिलेटेड एक पोस्ट शेयर किया।

Courtesy : वीडियो को एक्स पर @SwiggyInstamart नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

भले ही कई बड़ी कंपनियां 'Thala for a reason' ट्रेंड में शामिल हो रही हैं, तो ऐसे में Myntra कहां पीछे रहने वाला है। उन्होंने धोनी को लेकर एक पोस्ट किया और 7 नंबर का भी जिक्र किया है।

Courtesy : वीडियो को एक्स पर @myntra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

क्यों ट्रेंड हो रहा है 'Thala for a reason'?

Thala for a Reason

महेंद्र सिंह धोनी के बहुत सारे फैन्स हैं जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वे उन्हें 'थाला' कहकर भी पुकारते हैं। यह उपनाम सोशल मीडिया पर बहुत फेमस है क्योंकि उनके प्रशंसक उन्हें पसंद करते हैं। धोनी ने खुद कहा है कि 7 नंबर उनके लिए खास है क्योंकि यह उनकी जन्मतिथि है, जो 7 जुलाई है। उन्हें 7 नंबर बहुत पसंद है और यह उनके लिए बहुत मायने रखता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article