W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पोर्नोग्राफी केस: क्राइम ब्रांच ने दर्ज की नयी FIR, कुंद्रा की कंपनी और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पर कसा शिकंजा

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पोर्नोग्राफी के मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है और इसमें कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी के प्रोड्यूसरों के साथ ही अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को नामजद किया है।

01:30 PM Jul 28, 2021 IST | Ujjwal Jain

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पोर्नोग्राफी के मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है और इसमें कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी के प्रोड्यूसरों के साथ ही अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को नामजद किया है।

पोर्नोग्राफी केस  क्राइम ब्रांच ने दर्ज की नयी fir  कुंद्रा की कंपनी और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पर कसा शिकंजा
Advertisement
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पोर्नोग्राफी के मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है और इसमें कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी के प्रोड्यूसरों के साथ ही अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को नामजद किया है। अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ ने मंगलवार को मलवानी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। एक अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें हॉटशॉट्स ऐप के लिए पोर्नोग्राफिक फिल्म की शूटिंग के लिए मजबूर किया गया था।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 392 (लूट के लिए सजा), 393 (लूटपाट की कोशिश) तथा महिलाओं का अश्लील चित्रण (प्रतिषेध) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।
Advertisement
Advertisement
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अपराध शाखा ने पोनोग्राफिक फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें ऐप्स के जरिए प्रसारित करने के एक मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। कुंद्रा (45) को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत में कहा कि कुंद्रा ने पोर्न फिल्मों के निर्माण और ऑनलाइन वितरण के अपने कारोबार से पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच कम से कम 1.17 करोड़ रुपये कमाए।
कुंद्रा ने दलील दी कि उनके द्वारा बनायी गयी फिल्मों में प्रत्यक्ष या स्पष्ट तरीके से यौन कृत्यों को नहीं दिखाया गया। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी ऐप के लिए तीन फिल्मों में काम करने वाली वशिष्ठ ने एक वीडियो में कहा था कि कामुक सामग्री पोर्नोग्राफी से अलग थी। वशिष्ठ को इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत दे दी गयी थी। वशिष्ठ और दो अन्य को अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ ने हाल में सम्मन भेजा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि मुंबई अपराध शाखा के इस मामले की जांच करने से पहले महाराष्ट्र के साइबर विभाग को पोर्न फिल्मों के गिरोह के बारे में एक शिकायत मिली थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कम से कम 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×