शर्मनाक! पिता ने 5 माह तक अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, बदनामी के चलते मां ने मुंह रखा बंद
बिहार के मुंगेर जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक पिता पांच महीने तक अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कि वारदात को अंजाम देता रहा।
04:36 PM Sep 10, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
बिहार के मुंगेर जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक पिता पांच महीने तक अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कि वारदात को अंजाम देता रहा। वहीं नाबालिग ने जब मां को पिता के इस कुकर्म की जानकारी दी तो मां ने लोकलाज के डर से अपनी ही बेटी को चुप करवा दिया। जिसके बाद नाबालिग ने तंग आकर पुलिस में इसकी शिकायत दी तो पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ही उसके साथ पिछले चार से पांच महीने से दुष्कर्म कर रहे हैं। तंग आकर नाबालिग शुक्रवार की रात थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पिछले 5 माह से कभी कपड़ा दिलाने, कभी चॉकलेट दिलाने और कभी मेला घुमाने के नाम पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा था।
मेरा अपहरण नहीं हुआ, मैं खुद लड़के को लेकर भागी हूं: प्रेम विवाह के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है ?
उन्होंने बताया कि पापा मां से यह बात नहीं बताने के लिए कहते थे। एक बार उसने अपनी मां को इसके बारे में बताने की कोशिश की तो पिता ने उसे डंडे से बहुत पीटा था। मां को एक बार बताया तो उसने लोकलाज के डर से चुप करा दिया। पीड़िता ने कहा कि शुक्रवार को मां अपने मायके गई थी और पिता ने फिर से उसके साथ गंदा काम किया। जिसके बाद परेशान होकर वह रात को अकेले ही थाना पहुंच गई जहां उसने पुलिस को सारी जानकारी दी
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जे जला रेड्डी ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है तथा पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Advertisement
Advertisement