India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi: समयपुर बादली में दर्दनाक घटना, अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला

04:31 PM Oct 08, 2024 IST
Advertisement

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के समयपुर बादली इलाके में पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ शव बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Highlights

दिल्ली में एक दर्दनाक घटना

राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र के एक युवक को जिंदा जला दिया गया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस को सुबह मिली थी सूचना

जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 06:31 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को खेड़ा नहर किनारे एक शव होने की जानकारी दी। जानकारी देने वाले ने पुलिस को बताया कि बड़ा खेड़ा नहर वाले रोड पर एक शव पूरी तरह से जला हुआ पड़ा है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। जहां पुलिस ने पाया कि एक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पूरी तरह से जला हुआ है। तुरंत घटनास्थल पर एफएसएल व क्राइम टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत समयपुर बादली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

जली हुई हालत में मिला शव

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया जहां एक अज्ञात पुरुष का शव पूरी तरह जली हुई हालत में मिला। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पेट्रोल जैसी गंध वाली, प्लास्टिक की एक बोतल और एक माचिस बरामद की गई। वे व्यक्ति की पहचान के लिए आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article