India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana: करनाल में युवक की पीट-पीटकर ली जान, हत्या के बाद आरोपी फरार

11:33 AM Dec 24, 2023 IST
Advertisement

Haryana के करनाल में एक युवक की मारपीट कर जान लेने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक जिसका नाम संदीप है (27) का तीन लोगों से बुरी तरह झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान संदीप के सिर में बहुत ज्यादा चोट लग गयी, तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

स्मैक विवाद पर की हत्या

पुलिस ने बताया कि, घटना निसिंग के वार्ड नंबर एक की है। यहाँ 3 दोस्तों ने स्मैक विवाद पर 27 साल के युवा संदीप की पिटाई कर उसकी जान ले ली। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार स्मैक विवाद के चलते इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। हॉस्पिटल में हुई युवक मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, आगे की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पुलिस को पता चल सकेगी। हत्या में 3 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहें हैं। पुलिस बड़े पैमाने पर आरोपियों की तलाश कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को शौंपा जायेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article