For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पद्मश्री Hemchand Manjhi को जान से मारने की मिली धमकी

04:18 PM May 27, 2024 IST
पद्मश्री hemchand manjhi को जान से मारने की मिली धमकी
Padmashree Hemchand Manjhi: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के पद्मश्री सम्मानित वैद्य हेमचंद मांझी को जान से मारने की धमकी मिली है। नक्सलियों के इस धमकी का खौफ इसलिए भी हैं क्योंकि माओवादी वैधराज हेमचंद, मांझी के भतीजे को पहले ही मौत के घाट उतार चुके हैं।

Highlights

  • Hemchand Manjhi को जान से मारने की मिली धमकी
  • नक्सलियों ने उनके भतीजे की थी हत्या
  • पद्मश्री अवार्ड वापस लौटाने का किया फैसला

Hemchand Manjhi को मिली पुलिस सुरक्षा

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के पद्मश्री से सम्मानित श्री Hemchand Manjhi को नक्सलियों ने अपशब्दों का भी प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मांझी पिछले लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर हैं। चुनाव से पहले ही नक्सलियों ने हेमचंद मांझी को मारने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं मिले तो उनके भतीजे की हत्या कर दी। उसके बाद से हेमचंद मांझी को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। नक्सलियों की धमकी के चलते जिला प्रशासन ने उन्हें गांव से निकालकर मुख्यालय में शिफ्ट किया है।

हेमचंद मांझी ने पद्मश्री अवार्ड वापस लौटाने का किया फैसला

हेमचंद मांझी पिछले 50 वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार करते रहे हैं। श्री हेमचंद, मांझी ने नक्सली भय के चलते अपना पद्मश्री अवार्ड सरकार को वापस लौटाने और इलाज बंद करने का फैसला लेते हुए कहा कि जड़ बूटियां से आप लोगों इलाज नहीं करेगें। इतना ही नहीं बल्कि श्री हेमचंद, मांझी बीते छह महीने से नक्सली भय के चलते अपना गांव छोड़ शहर में रह रहे थे। नक्सलियों द्वारा आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर श्री हेमचंद मांझी को लगातार धमकी दी जा रही है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने उन्हे जिला मुख्यालय में सेफ हाऊस में रखा है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×