India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Kannauj: चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस

03:30 PM Dec 01, 2023 IST
Advertisement

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। घटना के गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

Highlights Points

कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर में सत्यपाल कठेरिया और सूरजपाल, दोनों भाइयों के बीच विवाद था। बृहस्पतिवार शाम सात बजे सूरजपाल अपने साथियों के साथ अपने भाई सत्यपाल कठेरिया के घर पहुंचा और झगड़ा होने पर अपने भतीजे सतेंद्र सिंह (30) पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आगे कहा कि गोली चलने से सतेंद्र के साथ घर में मौजूद सचिन व अंकित भी घायल हो गए और अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद सतेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक आनंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल सचिन व अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धोनी और भाजपा नेताओं की मुलाकात की तस्वीर वायरल, सियासी अटकलें तेज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article