India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Keral Rape Case: आरोपी माँ ने प्रेमी से 7 साल की बेटी से दुष्‍कर्म के लिए उकसाया, अदालत ने सुनाई 40 साल सजा

08:23 PM Nov 27, 2023 IST
Advertisement

Keral Rape Case : केरल से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर लोग हैरान हैं। केरल की राजधानी में एक विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने सोमवार को एक महिला को अपने प्रेमी को अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ दुष्‍कर्म के लिए उकसाने के आरोप में 40 साल जेल और जुर्माने की सजा सुनाई।

पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर आरोपी मां ने चुप रहने के लिए कहा
यह भयावह अपराध मार्च 2018 से सितंबर 2019 के बीच हुआ और लड़की की मां को इसकी पूरी जानकारी थी। जब लड़की ने अपनी मां से शिकायत की कि उसके साथ गलत काम हो रहा है, तो उसे चुप रहने और किसी को न बताने के लिए कहा गया। जब उस लड़की की 11 वर्षीय सौतेली बहन घर आई, तो उसने उसे बताया कि उसके साथ भी यही अपराध हुआ था।

आरोपी मां को 40 साल की जेल
बाद में दोनों लड़कियां अपनी दादी के घर में रहने लगीं। बातचीत के दौरान दादी को दोनों बहनों की दुर्दशा का पता चला तो उन्‍होंने अपनी पोतियों की मां के प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मुकदमे की सुनवाई शुरू होने पर कथित दुष्‍कर्मी ने आत्महत्या कर ली, इसलिए अदालत ने मां को 40 साल जेल की सजा सुनाई। दोनों लड़कियों को अब राज्य सरकार द्वारा संचालित बाल गृह में रखा गया है।

‘राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस जीतेगी’: सचिन पायलट का दावा


देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article