India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

नाबालिग को फुसलाकर ले गया था साथ, रेप और पॉक्सो में दर्ज हुआ मामला

06:11 PM Dec 14, 2023 IST
Advertisement

थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना व बीट पुलिसिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ राज को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और फिर उसके साथ उसने रेप किया।

HIGHLIGHTS

नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया

पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री को पड़ोस में रहने वाले अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ राज द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में थाना फेस 3 में मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता व आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। थाना फेस-3 पुलिस द्वारा पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर दर्ज मामले में धारा 376 की बढ़ोतरी की गयी है। पकड़ा गया आरोपी राजेन्द्र उर्फ राज थाना अलापुर, जिला बदांयू का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article