India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मुंबई पुलिस ने Mahadev Betting App Case के लिए बनाई Special टीम

01:34 PM Nov 25, 2023 IST
Mahadev Betting App Case
Advertisement

मुंबई पुलिस ने Mahadev betting app case की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। टीम में साइबर तकनीक और वित्तीय अपराध के विशेषज्ञ शामिल हैं। मामले में माटुंगा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मैच फिक्सिंग, अवैध हवाला और क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन के साथ-साथ 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं। इससे पहले 14 नवंबर को मुंबई पुलिस ने सट्टेबाजी ऐप घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए डाबर के निदेशक गौरव बर्मन और कंपनी के अध्यक्ष मोहित बर्मन सहित 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। Mahadev betting app case में माटुंगा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी।

15,000 करोड़ की हुई धोखाधड़ी

मुंबई पुलिस ने कहा, माटुंगा पुलिस ने माटुंगा के एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बनकर की शिकायत के आधार पर महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभ सोनी सहित 30 से अधिक लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता बैंकर ने दावा किया है कि लोगों से 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर Hawala transactions के जरिए पैसे प्राप्त करने का आरोप है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article