For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली के जाफराबाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

03:06 AM May 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Delhi Crime News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम हुई हत्या से इलाके में दहशत का माहौल। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नजीर उर्फ नन्हे है रूप में हुई है। हत्या को अंजाम तब दिया गया जब नजीर उर्फ नन्हे करीब 7 बजे स्कूटी से घर की ओर जा रहा था। तभी उसके घर के पास वाली गली में कुछ लड़कों ने उस पर कई बार धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने कुछ ही मिनट के अंदर नजीर उर्फ नन्हे पर गले और पेट में चाकू से कई वार किए।

Advertisement



इससे पहले की आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते आरोपी नजीर को खून से लथपथ छोड़ के मौके से फरार हो जाते है। अस्पताल ले जाते समय नजीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नजीर जफराबाद थाने का घोषित बदमाश था, और उस पर लूट और हत्या की कोशिश के कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही हैं। पुलिस को आशंका है की हत्या की वजह आपसी रंजिश हो सकती है। क्योंकि आरोपी नजीर का इंतजार में गली मे पहले से ही कर रहे थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×