For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, एक की मौत, 7 घायल

01:21 AM Mar 14, 2024 IST | Shera Rajput
पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा   तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर  एक की मौत  7 घायल

ये मामला पूर्वी दिल्ली का है जहां बुधवार को कथित तौर पर लापरवाही से चलाए जा रहे एक वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे गाजीपुर इलाके की
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे गाजीपुर इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
एक की मौत, सात लोग घायल
अधिकारी ने बताया कि कुल सात घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें गाजियाबाद के हयात नगर स्थित पाता खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली सीता देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक भी घायल हो गया, उसका इलाज चल रहा है।
संदिग्ध पुलिस हिरासत में
अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध पुलिस हिरासत में है। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×