For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देखें Video : रूस के मॉस्को में आतंकी हमला, कई लोगों की मौत की खबर, 100 से ज्यादा घायल

12:12 AM Mar 23, 2024 IST | Shera Rajput
देखें video   रूस के मॉस्को में आतंकी हमला  कई लोगों की मौत की खबर  100 से ज्यादा घायल

रूस के मॉस्को से बड़ी खबर आ रही है जहां बताया जा रहा कि शुक्रवार को मॉस्को में एक समारोह स्थल के सभागार में कई बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें अनेक लोग घायल हो गए।
रूस के मॉस्को में आतंकवादी हमला
खबरों के मुताबिक , रूस के मॉस्को में 5 बंदूकधारियों ने कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की। इस घटना में 40 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
आतंकवादियों ने लोगों पर की अंधाधुंध गोलीबारी
आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों के शव जमीन पर पड़े हुए हैं। लोग घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं। बंदूकधारियों ने अब गोलीबारी कर रहे है। जिसकी आवाज साफ - साफ सुनाई दे रही है।


सैन्य वर्दी में आये आतंकवादी
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, सैन्य वर्दी पहने कम से कम तीन लोगों ने हथियारों से गोलीबारी की।
80 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू
वही ये बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना के बाद हॉल में तेज धमाका हुआ। इससे वहां आग लग गई। इमरजेंसी सर्विसेज ने हॉल के बेसमेंट से 80 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है।


70 से अधिक एम्बुलेंस मौके पर
कॉन्सर्ट हॉल में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच 70 से अधिक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची हैं। रूसी समाचार रिपोर्टों के मुताबिक, बंदूकधारियों ने गोलीबारी के बाद कॉन्सर्ट हॉल में बम फेंके।
आतंकवादियों को खत्म करने के लिए रूस की स्पेशल फोर्सेज का ऑपरेशन जारी
आतंकवादियों को खत्म करने के लिए रूस की स्पेशल फोर्सेज इमारत में घुस चुकी हैं और ऑपरेशन चला रही हैं।
वही , इस हमले को यूक्रेन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×