For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई के एक व्यक्ति की हत्या मामले का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

09:16 PM Mar 29, 2024 IST
मुंबई के एक व्यक्ति की हत्या मामले का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने मुंबई के एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या मामले में मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक कांदिवली के 27 वर्षीय सुधीर कुंजबिहारी सिंह का इसी साल 12 जनवरी को अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

  • भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
  • किसी मामूली बात को लेकर शत्रुता
  • पीड़ित पर चाकू प्रहार के 40 निशान

इस मामले में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर चार

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी - राहुल पाल उर्फ मर्दा (24) अपराध को अंजाम देने के बाद से फरार था और वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा कि राहुल ने उत्तर प्रदेश से अपनी पत्नी को फोन किया, जिसकी मदद से पुलिस ने उसका पता लगाया। राहुल की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के पेल्हार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने कहा, ‘‘सुधीर कुंजबिहारी सिंह का राहुल पाल उर्फ मर्दा और सात अन्य लोगों के एक समूह द्वारा एक ऑटो-रिक्शा में अपहरण कर लिया गया था और नालासोपारा ले जाया गया, जहां सिंह पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पेल्हार थाने के सहायक निरीक्षक तुकाराम भोपले ने कहा कि पीड़ित पर चाकू प्रहार के 40 निशान थे। उन्होंने बताया कि घटना के एक दिन बाद पेल्हार पुलिस की अपराध जांच इकाई ने पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी फरार था।

किसी मामूली बात को लेकर शत्रुता

सूचना मिलने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश के भदोही के चौरी बाजार में छिपा हुआ है, उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम भेजी गई। पुलिस की टीम को देखकर वह अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया। अधिकारी ने कहा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और बुधवार को उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी और पीड़ित के बीच किसी मामूली बात को लेकर शत्रुता थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×