For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

West Bengal में अवैध संबंध के चलते सरेआम पिटाई के बाद महिला ने की आत्महत्या

04:41 PM Jul 02, 2024 IST
west bengal में अवैध संबंध के चलते सरेआम पिटाई के बाद महिला ने की आत्महत्या

पश्चिम बंगाल में अवैध संबंध के चलते सरेआम पिटाई के बाद महिला ने की आत्महत्या

West Bengal: पश्चिम बंगाल में चोपड़ा और कूचबिहार मामलों के बाद मंगलवार को एक और भयानक मामला सामने आया। अवैध संबंध के चलते सरेआम पिटाई के बाद जलपाईगुड़ी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली।

Highlight

  • पश्चिम बंगाल में सरेआम पिटाई के बाद महिला ने की आत्महत्या
  • महिला पर अवैध संबंध संबंध का आरोप
  • बीच-बचाव में महिला के पति भी पीटा गया

 

West Bengal में सरेआम पिटाई के बाद महिला ने की आत्महत्या

पश्चिम बंगाल(West Bengal) में मंगलवार को अवैध संबंध के चलते सरेआम पिटाई के बाद जलपाईगुड़ी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उस पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के फुलबारी इलाके की है।

महिला पर अवैध संबंध संबंध का आरोप

पश्चिम बंगाल(West Bengal) के इस घटना में स्थानीय लोगों के मुताबिक पीड़िता पिछले हफ्ते लापता हो गई थी। स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि वह एक स्थानीय युवक के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण घर छोड़कर चली गई थी। पीड़िता के पति ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार को जब वह घर लौटी तो स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसकी बुरी तरह पिटाई की।



पति के बीच-बचाव करने के बाद भी स्थानीय लोगों ने पीटा

शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता के पति ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो महिलाओं के समूह ने उसे भी पीटा। महिला के पति ने अपनी शिकायत में दावा किया कि सोमवार रात महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पश्चिम बंगाल(West Bengal0 के सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू हो गई है। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता इस घटना के बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। हालांकि, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर स्वीकार किया कि यह घटना शर्मनाक है।

पश्चिम बंगाल(West Bengal) के चोपड़ा मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए हैं। राज्यपाल सीवी आनंदा बोस मंगलवार को पीड़िता और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से मिलने चोपड़ा जा रहे हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×