For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Noida में थाना परिसर में बने कर्मचारी आवास में महिला ने की आत्महत्या

04:19 PM Jan 20, 2024 IST
noida में थाना परिसर में बने कर्मचारी आवास में महिला ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर

Noida: थाना परिसर में बने कर्मचारी आवास में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला 20 जनवरी यानी आज गौतमबुद्ध नगर (Noida) के नोएडा (Uttar Pradesh) स्थित थाना सेक्टर 39 के परिसर में बने कर्मचारी आवास में बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत एक महिला ने शुक्रवार रात को पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Highlights

  • थाना परिसर में बने कर्मचारी आवास में रहती थी महिला
  • Noida सेक्टर 39 में महिला ने की आत्महत्या
  • पंखे के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या

क्या है पूरा मामला?

सहायक पुलिस आयुक्त (Noida) रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर 39 थाना परिसर में एक कर्मचारी आवास उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सोनिया के नाम से आवंटित है। उन्होंने बताया कि सोनिया मौजूदा समय में जनपद मथुरा में तैनात हैं और उनका देवर देवेंद्र अपनी पत्नी रचना (31 वर्ष) के साथ उनके आवास में रह रहा था। वर्मा ने बताया कि रचना ने अपने घर पर पंखे के सहारे फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों ने देवेंद्र और अन्य लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज कराया है।

क्या तलाक बनी आत्महत्या का कारण?

पुलिस (Noida) को जांच के दौरान पता चला कि देवेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। पुलिस ने कहा कि रचना और देवेंद्र आपसी सहमति से तलाक लेना चाहते थे लेकिन इस बात से रचना काफी तनाव में थी। वही पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका के अलावा उसका पति देवेंद्र भी सेक्टर 63 स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×