Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान में नहीं थम रहे हिंदू के खिलाफ अपराध, लड़की को किडनैप कर किया गया गैंगरेप, फिर बाद में उतारा मौत के घाट

12:06 PM Oct 08, 2023 IST | Jyoti kumari

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के एक और मामले में सामने आ रहा है, चोलिस्तान रेगिस्तान के कासिम वाला बंगला में एक हिंदू लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। डेरावेर पुलिस स्टेशन के प्रवक्ता के मुताबिक, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानिए क्या थी पूरी घटना

उनके मुताबिक लड़की का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और रिपोर्ट आनी बाकी है, लड़की के पिता ने कहा कि जब वह आधी रात को रेगिस्तान में शौच के लिए गई थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया। गुरुवार को शव भुट्टा नहर के पास पड़ा मिला। पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन, बलात्कार और जबरन विवाह हाल ही में पाकिस्तान में विवादास्पद बन गया है। देश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के कारण पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभावपूर्ण नीतियों की निंदा की जा रही है।

हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में हुआ इजाफा

2023 के पहले दो महीनों में पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के कम से कम 42 मामले उजागर किए गए। इनमें अपहरण, सामूहिक बलात्कार, जबरन धर्म परिवर्तन और मॉब लिंचिंग की घटनाएं शामिल हैं। जनवरी महीने में स्थानीय मीडिया में अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के छह मामले सामने आए, जबकि फरवरी में ऐसे पांच मामले सामने आए। सूची में कम से कम नौ मामलों का उल्लेख है जिनमें हिंदू पीड़ितों के शव लटके हुए पाए गए और कम से कम चार मामले हत्या के हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article