W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इंसानों को दबोचने के लिए मगरमच्छ ने आजमाई अनोखी तरकीब, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: इंडोनेशिया के मगरमच्छ ने इंसानों को फंसाने के लिए अपनाई नई चाल

01:31 AM Jan 13, 2025 IST | Khushi Srivastava

Viral Video: इंडोनेशिया के मगरमच्छ ने इंसानों को फंसाने के लिए अपनाई नई चाल

इंसानों को दबोचने के लिए मगरमच्छ ने आजमाई अनोखी तरकीब  देखें वायरल वीडियो
Advertisement

मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों की रुह कांप उठती है। पानी में रहने वाला ये जानवर बेहद खूंखार होता है। पास जानें पर ये मिनटों में इंसानों को दबोच खाता है। यहीं वजह है कि लोग इसका नाम सुनकर ही डर जाते हैं। इंसान ही नहीं इस खतरनाक जानवर से तो जंगल का राजा शेर भी खौफ खाता है। मगरमच्छ अपने शिकार के लिए कई तरकीबें आजमाता है। सोशल मीडिया पर कई बार मगरमच्छ की चालाकियों का वीडियो सामने आता रहा है। लेकिन इस बार जो वीडियो देखने को मिला वो वाकई हैरत में डाल देने वाला है। वायरल वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ डूबता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये मगरमच्छ इंसानों को लुभाकर उन्हें अपना शिकार बनाने के लिए ये नाटक कर रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि मगरमच्छ के पंजे डूबते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा मानों वो पानी में डूब रहा हो और मदद के लिए बुला रहा हो। लेकिन बताया जा रहा है कि मगरमच्छ इंसानों को दबोचने के लिए इस तरकीब का सहारा ले रहा हैं। मगरमच्छ के शिकार करने की यह स्ट्रैटेजी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Source: @DailyLoud (x)

वायरल वीडियो को @DailyLoud नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 22 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो देख लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखा, “मगरमच्छों का आइडिया तो जोरदार है, पर यह कैसे मान लें कि वे इंसानों को लुभाने के लिए ऐसा कर रहे हैं”। दूसरे ने लिखा, “चलो मान लेते हैं कि वे ऐसा कर रहे हैं, फिर कोई प्रूफ दिखाओ।” वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “क्या ये सच है?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इंडोनेशिया के मगरमच्छ तो बड़े शातिर निकले”।

Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
Advertisement
×