Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटकवासियों का मजाक उड़ा रहे हैं कुमारस्वामी : भाजपा 

NULL

07:35 PM May 28, 2018 IST | Desk Team

NULL

बेंगलूरू : कर्नाटक के भाजपा नेताओं ने आज मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की इस टिप्पणी की निंदा की कि वह राज्य के लोगों के नहीं बल्कि कांग्रेस के ‘‘ रहमोकरम ’’ पर हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि वह ‘‘ अपने ही लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं। ’’ केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट करके पूछा कि क्या वह सत्ता में बने रहने की खातिर कन्नड़ लोगों के हितों से समझौता करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ श्री एचडी कुमारस्वामी , कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री , कह रहे हैं कि वह छह करोड़ कन्नड़ लोगों के नहीं , कांग्रेस के ऋणी हैं।

श्रीमान , मैं आपसे पूछना चाहूंगा – (1) क्या आप सत्ता में बने रहने की खातिर कन्नड़ लोगों के हितों से समझौता करेंगे (2) भ्रष्टाचारी कांग्रेस के लिए आपका स्थानीय रुख क्या है , क्या यह साझेदारी का उद्यम है। ’’ पार्टी ने कहा कि कुमारस्वामी को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए था। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट किया , ‘‘ एच डी कुमारस्वामी का यह बयान साबित करता है कि उन्हें कर्नाटक के छह करोड़ लोगों की कोई परवाह नहीं है। अपने ही लोगों का मजाक उड़ाने में लोकतांत्रिक तौर पर चुने गए मुख्यमंत्री को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए था। ’’

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article