W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुख्य सचिव मामले में दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक को किया गिरफ्तार

NULL

12:24 AM Feb 21, 2018 IST | Desk Team

NULL

मुख्य सचिव मामले में दिल्ली पुलिस ने aap विधायक को किया गिरफ्तार
Advertisement

नई दिल्ली : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार एक बार फिर विवादों में घिरती दिख रही है। दिल्ली के मुख्य सचिव से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को हिरासत में लिया है। देवली से विधायक जारवाल से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रकाश जारवाल को दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने देवली से उठाया है। जिसके बाद उन्हें उत्तरी जिले को सौंप दिया गया है।

जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि प्रकाश जारवाल देवली से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। ये भी मुख्यमंत्री आवास पर हुई उस बैठक में मौजूद थे, जिसमें मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने मारपीट का आरोप लगाया है। प्रकाश जारवाल ने मुख्य सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्य सचिव ने उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

जारवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के खिलाफ इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मुख्य सचिव पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए एससी एसटी कमीशन में शिकायत दी है। जारवाल का दावा है कि बैठक में मुख्य सचिव उन पर चिल्लाने लगे और कहा कि तुम विधायक बनने के लायक नहीं हो।

बता दें कि मुख्य सचिव ने आरोप लगाया है कि सोमवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया गया था। इस दौरान आम आदमी पार्टी विधायकों ने सरकारी विज्ञापन रिलीज करने का दबाव बनाया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद देर रात दिल्ली पुलिस ने प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोप दूसरे विधायकों की भी तलाश की जा रही है। बता दें कि इन विधायकों पर आपराधिक साजिश और सरकारी अधिकारी के काम बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×