गोली चलने से CRPF का जवान घायल
NULL
01:58 PM Oct 05, 2017 IST | Desk Team
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) का एक जवान आज दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया।
सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि क्राल खुद शिविर में जवान सुबह अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था। इस बीच अचानक गोली चल गयी जिससे वह घायल हो गया।
उसे तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुयी है। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement