W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

9 लाख करोड़ डूबे, Sensex 1000 अंक टूटा, कच्चा तेल 120$ के पार, हर तरफ मचा कोहराम, जानें 5 बड़े कारण

12:39 PM Apr 30, 2026 IST | Himanshu Negi
9 लाख करोड़ डूबे  sensex 1000 अंक टूटा  कच्चा तेल 120  के पार  हर तरफ मचा कोहराम  जानें 5 बड़े कारण
Crude Oil price Impact On India

Crude Oil price Impact On India: अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी के चलते भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है। ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव ठुकरा दिया है और नाकेबंदी जारी रखने का ऐलान किया जिसके बाद आज निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ Sensex 1000 से अधिक अंको तक टूट गया है और निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कच्चा तेल भी वर्ष 2022 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

Advertisement

Brent Crude Price Record High

Brent Crude Price Record High
Brent Crude Price Record High

अमेरिका के साथ समझौते पर सहमत होने तक होर्मुज की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहने के बयान पर वैश्विक स्तर पर हलचल मच गई है और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 120 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से पार पहुंच गई। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल उछलकर 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है जिससे तेल आपूर्ति प्रभावित हो गई है और प्रस्ताव ठुकराने, नाकेबंदी के चलते वैश्विक स्तर तनाव बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि विश्व अर्थव्यवस्था एक भयानक संकट से जूझने वाली है क्योंकि तेल सप्लाई ठप होने और कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद कई देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।

Advertisement

Stock Market Crash Today

Stock Market Crash Today
Stock Market Crash Today

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का कारण ऑटो और पीएसयू बैंक कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे। लार्जकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में गिरावट देखी गई। आज Sensex 1000 से अधिक अंको तक टूट गया है और निफ्टी में भी 300 अंको से अधिक भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए है। भारतीय बाजार के साथ ही एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था।

Advertisement

Rupee Record Low Today

आज वैश्विक तनाव का असर भारतीय रुपया पर भी पड़ा है और यह सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि रुपया अब डॉलर के मुकाबले 95 के लेवल से नीचे गिर गया है और यह 95.21 डॉलर के करीब पहुंच गया है। पहली बार रुपया ने 95 का स्तर पार कर दिया है जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है।

Crude Oil price Impact On India

  1. वैश्विक तनाव के चलते विदेशी निवेशकों का भरोसा भी टूटा है जिससे वह बाजार से राशि निकाल रहे है और रुपया पर लगातार दबाव बनने के कारण टूट गया।
  2. ट्रंप के बयान के बाद आज बाजार में हलचल मची हुई है और कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत का भारी उछाल दर्ज किया गया है।
  3. कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। नाकेबंदी जारी रहने के बाद बाजार में दबाव बना हुआ है।
  4. डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी की एक वजह अमेरिकी फेड के फैसले को भी माना जा रहा है, जिसमें ब्याज दरों को 3.5 प्रतिशत से लेकर 3.75 प्रतिशत के बीच स्थिर रखा गया है। साथ ही मध्य पूर्व में तनाव के चलते महंगाई बढ़ रही है। जिससे डॉलर मजबूत हुआ है।
  5. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) में बिकवाली जारी है और इक्विटी मार्केट में 2,468.42 करोड़ रुपए की निकासी की।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty में भारी गिरावट, जानें कैसा रहेगा बाजार

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×