Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Crude Oil के दाम गिरे , क्या अब सस्ती होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , कच्चे तेल के दाम पिछले तीन महीने के सबसे निचले स्तर पहुँच चुके हैं। गुरुवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है।

05:57 PM Jul 07, 2022 IST | Desk Team

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , कच्चे तेल के दाम पिछले तीन महीने के सबसे निचले स्तर पहुँच चुके हैं। गुरुवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है।

पूरी दुनिया इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रही है। अमेरिका समेत कई बड़े देशों की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अंतराष्ट्रीय बाजार पर साफ़ दिखाई दे रहा है, जिस कारण पेट्रोल- डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। इसी बीच भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  मंदी की आहट के बीच कच्चे तेल के दाम में गिरावट लगातार जारी है और अब यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। बीते दिन कच्चे तेल के दाम पिछले तीन महीनो के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद कीमतों में कमी आई है। कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बाद देश में पेट्रोल -डीजल के सस्ता होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 
Advertisement
 99.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , कच्चे तेल के दाम पिछले तीन महीने के सबसे निचले स्तर पहुँच चुके हैं। गुरुवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड LCOc1 वायदा 71 सेंट गिरकर 99.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. WTI क्रूड CLc1 वायदा 62 सेंट टूटकर 97.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. 
रूस- यूक्रेन युद्ध के दौरान दामों में हुआ था इजाफा 
आपको बता दे कि पिछले मंगलवार को भी WTI क्रूड में 8 फीसदी और Brent क्रूड में  9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। कुछ एक्सपर्ट्स की माने तो उत्पादन और खपत के बारे में नई जानकारियों और चिंताओं के चलते तेल की कीमतों में कमी आ रही है।  इससे पहले रूस- यूक्रेन युद्ध के दौरान कच्चे तेल के दामों में भारी इजाफा हुआ था। कीमतें आसमान छूती हुई 139 डॉलर प्रति बैरल पहुँच गई थी। हालांकि कुछ समय बाद कच्चे तेल के दामों में गिराबट आई और अब फिर इसकी कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल पहुँच गई है। 
Advertisement
Next Article