Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CSK vs DC : दिल्ली ने चेन्नइ के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया , प्लेइंग XI में हुए बदलाव

आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नइ सुपर किंग्स के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

07:19 PM May 08, 2022 IST | Desk Team

आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नइ सुपर किंग्स के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नइ सुपर किंग्स के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। डीसी ने दो तो सीएसके ने एक बदलाव किए हैं। रविंद्र जडेजा मैच के लिए फिट नहीं है जिस वजह से दुबे की चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। वहीं पंत ने अक्षर पटेल और केएस भरत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। मंदीप सिंह और ललित यादव बाहर हुए हैं। टीमों की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय कोरोना के साए में जी रही है। पिछले दिनों डीसी के कैंप में हुई कोरोना की एंट्री ने कुछ खिलाड़ियों समेत सपोर्ट स्टाफ को अपनी चपेट में लिया था। 
Advertisement
दिल्ली ने इस महामारी को मात दे दी थी, मगर सीएसके के खिलाफ मुकाबले से पहले पंत की टीम का एक नेट गेंदबाज फिर कोरोना संक्रमित पाया गया, वहीं पृथ्वी शॉ तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती है। इस माहौल का असर कहीं ना कहीं दिल्ली के परफॉर्मेंस पर पड़ेगा। वहीं धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने से एक कदम दूर है। अगर आज सीएसके हारती है तो वह आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी, मुंबई इंडियंस इससे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
CSK vs DC : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन प्रीटोरियस/ड्वेन ब्रावो, सिमरजीत सिंह/शिवम दूबे, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी। 
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ/मनदीप सिंह, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल/रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, खलील अहमद।
Advertisement
Next Article