Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संस्कृति अभी जिंदा है: महेन्द्र प्रताप

NULL

10:56 AM Aug 16, 2017 IST | Desk Team

NULL

फरीदाबाद: आगामी 15 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस बार भी बुद्ध सिंह क्लब पाली के तत्वाधान में पाली गांव के स्टेडियम में विशाल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। प्रतियोगिता में पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह , विधायक नगेन्द्र भड़ाना, पार्षद एडवोकेट राकेश भड़ाना, एसीपी राधेश्याम सहित अनेक गणमांय लोग उपस्थित हुए। इससे पूर्व पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह क्लब के सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ फू लमालाओं से भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बुद्ध सिंह क्लब पाली ने इलाके की संस्कृति को अभी तक जिंदा रखा हुआ है जोकि बधाई के पात्र हैं।

खेल कूद प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित अनेक राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर आयोजकों को एक लाख 51 हजार रूपये की राशि भेंट की। वहीं विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने 61 हजार रूपये की राशि भेंट की वहीं 40 लाख रूपये स्टेडियम के लिए देने का आश्वासन दिया। कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने खेल प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव पाली के स्टेडियम में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सन 1947 के बाद से किया जा रहा और उस समय गुडग़ांव फरीदाबाद के प्रथम चेयरमैन चौ नेतराम ने यहां खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अभी भी निरंतर जारी है। जिसको लेकर पाली क्लब के सदस्य बधाई के पात्र हैं।

जिन्होंने इतने सालों से इलाके की संस्कृति को जिंदा ही नहीं रखा हुआ बल्कि निरंतर इस संस्कृति को आगे ले जा रहे हैं। श्री विजय प्रताप सिंह ने इस अवस पर स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भी बधाई दी। अंत उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली टीम को एक लाख रूपये नकद ईनाम, द्वितीय आने टीम को 71 हजार रूपये दिए गये। प्रतियोगिता में रेस, वालीवाल, लांग जम्प, गोला फैंक, कब्बड़ी आदि खेलों को विशेष तौर पर रखा गया था। प्रतियोगिता के आयोजकों में सरपंच सुन्दर, रविन्द्र मैम्बर, विरेन्द्र भड़ाना पप्पन पंच, अमन भड़ाना मैम्बर, रघबर प्रधान , खड़क सिंह, कैप्टन तेज सिंह , रघूनाथ मैम्बर, धर्मबीर भड़ाना, बेदी सरपंच, उदम, चरनी, सतबीर सरपंच, श्रद्धा मैम्बर, ओमप्रकाश एक्स मैम्बर, जवंत भड़ाना, राजकुमार, कर्नल राजेन्द्र, सिद्धार्थ प्रताप, विधान भड़ाना, पवन भड़ाना, जगत सिंह भड़ाना, गिर्राज भड़ाना, अशोक भड़ाना,राजे, श्यामबीर सहित अनेक गणमांय लोग उपस्थित थे।

– राकेश देव

Advertisement
Advertisement
Next Article