Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रोजाना खाली पेट जीरे का पानी से मिलता है इन 6 बीमारियों से निजात

हर भारतीय खाने में जीरा तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में कई तरह के औषधीय तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

12:53 PM Jul 10, 2019 IST | Desk Team

हर भारतीय खाने में जीरा तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में कई तरह के औषधीय तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

हर भारतीय खाने में जीरा तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में कई तरह के औषधीय तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। 
Advertisement
जीरे को पानी में उबालकर पीने से पौटेशियम की मात्रा शरीर में भरपूर जाती है। जीरा कई बीमारियों को शरीर से खत्म कर देता है। 
1. दिल की गति के लिए जीरे का पानी बहुत लाभकारी होता है। दिल की गति इससे सामान्य रहती है और हार्ट अटैक आने का भी खतरा कम रहता है। 
2. शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल की मात्रा जीरे के पानी पीने से भरपूर रहती है। इसके पानी पीने से डिहाइड्रेशन की परेशानी भी नहीं होती है। 
3. शरीर में इम्यूनिटी का स्तर भी जीरे के पानी से बढ़ता है और साथ ही संक्रामक रोगों से भी बचाता है। जीरे के पानी पीने से थकान, कमजोरी, चक्कर आना यह परेशानी भी दूर हो जाती हैं। 
4. अगर आपको उल्टी और दस्त की परेशानी है तो जीरे का पानी बहुत लाभकारी रहेगा। आंतों की सफाई का काम करने और मेटाबॉलिज्म को शरीर में सही करने का काम भी जीरा करता है। 
5. कब्ज की परेशानी को जीरा खत्म कर देेता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो जीरा आपके लिए रामबाण से कम नहीं है। जीरा शरीर में अच्छे इंजाइम को बनाता है। 
6. जिन लोगों को लीवर की बीमारी होती है उनके लिए जीरे का पानी किसी औषधि से कम नहीं होता है। जीरे का पानी यकृत के पास ज्यादा चर्बी को पैदा नहीं करता है। 
Advertisement
Next Article