टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

स्वास्थ्य के लिए गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में दही का सेवन फायदेमंद है

दही खाना स्वास्‍थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपकी कई सारी बीमारियों से एक कटोरी ताजा दही बचाता है। अगर आप रोजाना एक कटोरी ताजा दही खाते हैं

10:59 AM Dec 18, 2019 IST | Desk Team

दही खाना स्वास्‍थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपकी कई सारी बीमारियों से एक कटोरी ताजा दही बचाता है। अगर आप रोजाना एक कटोरी ताजा दही खाते हैं

दही खाना स्वास्‍थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपकी कई सारी बीमारियों से एक कटोरी ताजा दही बचाता है। अगर आप रोजाना एक कटोरी ताजा दही खाते हैं तो आपको बीमारियां छू भी नहीं सकती हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि दही सिर्फ गर्मियों में ही लाभकारी होती है और इसे सर्दियों में खाने से कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में भी दही खाना सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है।
Advertisement
दही को खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है साथ ही शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी मिलता है। बता दें कि गैस की समस्या दही खाने से नहीं होती है। बैक्टीरिया दही में पाए जाते हैं और स्वास्‍थ्य के लिए दही खाना बहुत फायदेमंद होता है। प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा दही में विटामिन बी6 और बी12 मिलता है जो आपके स्वास्‍थ्य के लिए गुणकारी होता है। 
दही निजात दिलाती है गैस की परेशानी से 

कई लोगों को खाना खाने के बाद गैस बनने की शिकायत होती है वह अपनी डाइट में दही को शामिल कर लें। शरीर में पीएच को दही संतुलित करता है और पेट में गर्मी को शांत करके गैस बनने से रोकता है। अगर आप खाने के बाद दही खाते हैं तो खाना अच्छे से पच जाता है  साथ ही पाचन तंत्र को भी दही मजबूत रखती है।
फायदेमंद होता है स्किन के लिए

त्वचा और सिर के बालों दोनों के लिए दही बहुत लाभकारी होती है। चेहरे वा बेसन में दही मिलाकर लगाने से कोमल और रंगत निखरी हुई त्वचा की रहती है। चेहरे की टैनिंग भी दही लगाने से दूर हो जाती है। बालों की रूसी और खुश्की दही लगाने से दूर होती है। 

दही फायदेमंद  होती है दांत, नाखून और हड्डियों के लिए

कैल्शियम की मात्रा दही में पाई जाती है और यह आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है। दांतों और नाखूनों के लिए भी दही गुणकारी होती है। 
Advertisement
Next Article